Advertisement
06 October 2015

पापा को मिस करती हैं प्रियंका

प्रियंका चोपड़ा को अपने पिता बहुत याद आ रहे हैं। उनके पिता अशोक चोपड़ा का दो साल पहले कैंसर से निधन हो गया था। प्रियंका अपने पिता से बहुत गहरे जुड़ी हुई थीं। उन्होंने अपनी कलाई पर डैडीज लिटिल गर्ल का टैटू भी बनवा रखा है।

प्रियंका का कहना है, वह अपने पिता को उस दिन कहीं ज्यादा याद करती हैं, जब उन्हें कोई उपलब्धि मिलती है। प्रियंका ने ट्विटर पर पोस्ट किया, आज पापा की कमी खल रही है। वह मेरी उपलब्धियों को लेकर हमेशा बहुत खुश होते थे। जो गर्व उनकी आंखों में मुझे दिखाई देता था, वह बिना डरे उड़ान भरने का हौसला देता था क्योंकि मैं जानती थी कि यदि मैं गिरी तो वह मुझे थाम लेंगे।

TAGS: priyanka chopra, quantico, american tv serial, प्रियंका चोपड़ा, क्वांटिको, अमेरिकी टीवी धारावाहिक
OUTLOOK 06 October, 2015
Advertisement