Advertisement
19 January 2017

प्रियंका ने दूसरी बार अपने नाम किया पीपल चॉइस पुरस्कार

गूगल

प्रियंका को यह पुरस्कार उनके अमेरिकी टीवी शो क्वांटिको के लिए मिला। उनका यह दूसरा पीपल चॅाइस अवार्ड है।

पसंदीदा ड्रामेटिक श्रेणी में विजेता घोषित किए जाने के बाद प्रियंका ने अपनी मां मधु चोपड़ा को गले लगाया और फिर वह पुरस्कार लेने मंच पर गई।

इस श्रेणी में कैरी वाशिंगटन और ताराजी पी हेनसन भी नामित थीं।

Advertisement

पुरस्कार मिलने से अभिभूत प्रियंका ने कहा कि वह पाम्पेओ, डेविस और अन्य के साथ नामित होकर सम्मानित महसूस कर रही हैं। उन्होंने कहा,  आप लोगों का शुक्रिया। यह सफर अद्भुत रहा। मेरे साथ आज इस श्रेणी में नामित हर एक महिला, ये सभी बेहतरीन अभिनेत्रियां ही मेरे टेलीविजन शो करने का कारण है।

इस दौरान प्रियंका के बेवाच के सह-कलाकार ड्वेन जानसन लगातार दर्शक दीर्घा से उनकी हौसला अफ़ज़ाई करते दिखे।

प्रियंका के अलावा 2017 पीपल चॅाइस अवार्ड में भारतीय मूल की लिली सिंह को भी पसंदीदा यूट्यूब स्टार की श्रेणी में नामित किया गया था।

भाषा

अब आप हिंदी आउटलुक अपने मोबाइल पर भी पढ़ सकते हैं। डाउनलोड करें आउटलुक हिंदी एप गूगल प्ले स्टोर या एपल स्टोरसे
TAGS: Indian actress, Priyanka Chopra, भारतीय अभिनेत्री, प्रियंका चोपड़ा
OUTLOOK 19 January, 2017
Advertisement