Advertisement
02 December 2015

प्रियंका के कुनबे में 40 लाख सदस्य

प्रियंका के कुनबे में 40 लाख सदस्य

क्वांटिको में पैरिश की भूमिका में निभा कर चर्चा में आ चुकीं प्रियंका चोपड़ा का जलवा सोशल मीडिया पर भी खूब जोर पर है। इस अमेरिकी टीवी धारावाहिक में प्रियंका मुख्य भूमिका में हैं। अब जब इंस्टाग्राम पर उनके चाहने वालों की संख्या 40 लाख हो गई है तो उन्होंने अनोखे अंदाज में धन्यवाद ज्ञापित किया है।

अपने वर्चुअल परिवार के लिए प्रियंका ने एक तस्वीर जारी की है जिसमें उनके चेहरे पर प्रशंसकों के नाम है। प्रियंका ने ट्वीट कर यह तस्वीर जारी की है।


जल्द ही प्रियंका की फिल्म बाजीराव मस्तानी आने वाली है। इस फिल्म में रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण भी उनके साथ हैं।

TAGS: instagram, priyanka chopra, इंस्टाग्राम, प्रियंका चोपड़ा
OUTLOOK 02 December, 2015
Advertisement