Advertisement
14 January 2017

क्वांटिको के सेट पर घायल हुईं प्रियंका

क्वांटिको के सेट पर घायल हुईं प्रियंका | google

टीएमजेड के अनुसार प्रियंका बृहस्पतिवार को एक स्टंट दृश्य फिल्माते समय अपने सिर के बल गिर गई थीं। उनके सिर में चोट आई है। प्रियंका को तत्काल ही अस्पताल ले जाया गया। बेवॉच की अभिनेत्री को अस्पताल से छुट्टी देने से पहले कुछ घंटे तक इलाज के लिए इमरजेन्सी कक्ष में रखा गया था। अब वह अपने घर पर आराम कर रही हैं।

अभिनेत्री के प्रतिनिधि ने कहा कि क्वांटिको के सेट पर मामूली घटना घटी थी। प्रियंका को तुरंत ही अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टर द्वारा उनका इलाज करने के बाद उन्हें छुट्टी दे दी गई। वह डॉक्टर की सलाह के अनुसार अपने घर पर आराम कर रही हैं और सप्ताहांत में फिर काम पर लौट आएंगी। (एजेंसी)

TAGS: प्रियंका, अभिनेत्री, क्वांटिको, घायल, टीवी शो
OUTLOOK 14 January, 2017
Advertisement