Advertisement
25 February 2017

ऑस्कर में इस बार भी दिखेगा पिगी चॉप का जलवा

         

 प्रियंका ने पोस्ट में इंगलिश रॉक बैंड दी रॉलिंग स्टोंस के प्रमुख मिक जैगर के साथ सेल्फी वाली तस्वीर डाली है। हवाई अड्डे के टर्मिनल के भीतर ली गयी इस तस्वीर को इंस्टाग्राम पर पोस्ट करते हुये प्रियंका ने लिखा है-आस्कर, हम यहां आ गये हैं...मिक जैगर...ला ला लैंड।

प्रियंका ने बीते साल भी आस्कर में अपने दिलकश अंदाज से सबों का दिल जीता था। उस बार लेबनानी डिजाइनर जुहैर मुराद के सफेद रंग के खूबसूरत गाउन में उसने जलवा बिखेरा था। प्रियंका मई में रिलीज होने वाली अपनी हॉलीवुड फिल्म बेवॉच को लेकर भी सुर्खियों में रहने वाली है।   

अब आप हिंदी आउटलुक अपने मोबाइल पर भी पढ़ सकते हैं। डाउनलोड करें आउटलुक हिंदी एप गूगल प्ले स्टोर या एपल स्टोरसे
TAGS: प्रियंका, आस्कर, ला ला लैंड, क्वांटिको, बेवॉच
OUTLOOK 25 February, 2017
Advertisement