Advertisement
08 June 2015

आईफा में क्वीन और हैदर का जलवा

पीटीआइ

 

 

दोनों ही फिल्मों को तीन-तीन पुरस्कार मिले। पुरस्कार लेते हुए शाहिद ने कहा, ‘ इस फिल्म को करने  से पहले मैं बहुत डरा हुआ था कि पता नहीं इस फिल्म को कितने लोग समझेंगे और इसे पसंद कर पाएंगे।’ हैदर फिल्म में शाहिद की मां की भूमिका में दमदार अभिनय के लिए तब्बू को सर्वश्रेष्ठ सहायक अभिनेत्री का पुरस्कार मिला जबकि इसी फिल्म में एक घाघ नेता की भूमिका निभाने वाले के के मेनन को नकारात्मक भूमिका के लिए सर्वश्रेष्ठ खलनायक का पुरस्कार मिला।

Advertisement

 

फैंटम फिल्म्स और वायकॉम पिक्चर्स के सह-निर्माण में बनी और एम्सटर्डम एवं पेरिस में फिल्माई गई फिल्म क्वीन के खाते में सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री के साथ-साथ सर्वश्रेष्ठ फिल्म और कहानी के लिए भी पुरस्कार मिला। कुआलालंपुर में चल रहे इस समारोह की एंकरिंग रणवीर सिंह और अर्जुन कपूर ने की। दोनों ही गुंडे फिल्म में साथ काम कर चुके हैं।

 

राजकुमार हिरानी इस बार पुरस्कार की दौड़ में थोड़ा पीछे रहे, फिर भी आमिर खान की भूमिका वाली फिल्म पीके के लिए उन्हें सर्वश्रेष्ठ  निर्देशक का पुरस्कार मिला। पुरस्कार लेते हुए हिरानी ने कहा, ‘यह फिल्म निर्भिक होकर इस देश में धर्म के बारे में बात करती है और मैं इसके लिए अपने माता-पिता का शुक्रिया अदा करना चाहता हूं। सुभाष घई की तरह, मुझे भी लगता है कि एक फिल्म तकनीकविदों और अभिनेताओं की मदद के बिना अधूरी है।

 

जबकि दीपिका पादुकोण को फिल्म उद्योग में इस वर्ष की सर्वश्रेष्ठ महिला का पुरस्कार मिला। दीपिका ने यह पुरस्कार दुनियाभर की महिलाओं को समर्पित किया। काले और मरून रंग की साड़ी में बेहद खूबसूरत लग रही दीपिका ने कहा, ‘यह पुरस्कार लाखों महिलाओं के लिए है।’

 

बॉलीवुड के शोमैन कहे जाने वाले सुभाष घई को भारतीय सिनेमा में उत्कृष्ट योगदान के प्रतिष्ठित पुरस्कार से नवाजा गया। उन्हें यह पुरस्कार उनकी फिल्म राम लखन के अभिनेताओं जैकी श्रॉफ और अनिल कपूर ने दिया। घई ने कहा, ‘इस समय मेरे भीतर कई भावनाएं उमड़ रही हैं। बहुत सी यादें हैं। साल दर साल हर इंसान सीखता है, उठता है और गिरता है।’

 

रितेश देशमुख की एक विलन को तीन पुरस्कार मिले। रितेश को इस फिल्म में एक खूंखार सीरियल किलर की भूमिका के लिए सर्वश्रेष्ठ सहायक अभिनेता का पुरस्कार मिला। मोहित सूरी के निर्देशन में बनी इस थ्रिलर फिल्म में सर्वश्रेष्ठ पुरुष पार्श्व गायन के लिए अंकित तिवारी को पुरस्का मिला। फिल्म में उन्होंने गलियां, तेरी गलियां गीत गाया था। सर्वश्रेष्ठ गीत के लिए भी पुरस्कार इसी फिल्म को मिला।

 

हीरोपंती के स्टार टाइगर श्रॉफ और कीर्ति सेन को सर्वश्रेष्ठ नवोदित अभिनेता और अभिनेत्री का पुरस्कार मिला। सर्वश्रेष्ठ नवोदित निर्देशक का पुरस्कार ओमंग कुमार को मैरी कॉम के लिए और साजिद नाडियाडवाला को किक के लिए मिला।

 

अब आप हिंदी आउटलुक अपने मोबाइल पर भी पढ़ सकते हैं। डाउनलोड करें आउटलुक हिंदी एप गूगल प्ले स्टोर या एपल स्टोरसे
TAGS: queen, haider, vikas bahal, vishal bharadwaj, IIFA, arjun kapoor, ranveer singh, deepika padukone, shahid kapoor, क्वीन, हैदर, विकास बहल, विशाल भारद्वाज, आईफा, अर्जुन कपूर, रनवीर सिंह, दीपिका पादुकोण, कंगना रणौत, शाहित कपूर, kangana ranaut
OUTLOOK 08 June, 2015
Advertisement