Advertisement
08 February 2016

सिर्फ भारत में नहीं है नस्ली भेदभाव और असहिष्णुता: सोनम

केवल भारत में ही नहीं है नस्ली भेदभाव और असहिष्णुता: सोनम | गूगल

हाल में अपनी फिल्म नीरजा के प्रोमो से काफी सुर्खियां बटोरने वाली सोनम ने कहा, नस्ली भेदभाव पूरी दुनिया में फैला है। यह केवल भारत में नहीं है। उन्होंने कहा, लेकिन शिक्षा मेरे लिए हमेशा पसंदीदा श्रेणी का विषय रहा है क्योंकि यही वह चीज है, जो लोगों की अज्ञानता को दूर करती है और जागरूक बनाती है। सोनम ने देश में नस्ली और असहिष्णुता संबंधी सवाल पर कहा कि शिक्षा व्यक्तियों में निर्णय लेने की क्षमता विकसित करती है और विचारशील बनाती है ताकि उनके विरोध का तरीका उपद्रवी और जंगली नहीं हो।

 

तंजानियाई छात्रा के साथ हुई घटना की आलोचना करते हुए 30 वर्षीय अदाकारा ने कहा कि उन्हें भी नस्ली भेदभाव का सामना करना पड़ा है। उन्होंने कहा, यह बहुत बुरी बात है और मुझे नहीं लगता कि केवल भारत में ही नस्ली भेदभाव और असहिष्णुता है। यह ऐसी चीज है, जो पूरी दुनिया में फैली है। मुझे नहीं लगता कि यह कहना ठीक है कि केवल भारतीय ही ऐसे हैं। मुझे दुनिया में हमेशा नस्ली भेदभाव का सामना करना पड़ा है। प्रेम रतन धन पायो की अभिनेत्री सोनम कपूर लॉरियल पेरिस और एनडीटीवी के वूमेन ऑफ वर्थ अवार्ड के नामांकन समारोह के मौके पर बोल रही थीं। यह पुरस्कार असाधारण काम करने वाली साधारण महिलाओं को प्रदान किया जाता है।

Advertisement

 

 

TAGS: बंगलुरू, तंजानियाई छात्रा, अभिनेत्री, सोनम कपूर, नस्ली भेदभाव, असहिष्णुता, दुनिया, अज्ञानता, जागरूकता, नीरजा, भारत, लॉरियल पेरिस, एनडीटीवी, वूमेन ऑफ वर्थ अवार्ड
OUTLOOK 08 February, 2016
Advertisement