Advertisement
09 February 2021

राजकपूर के सबसे छोटे बेटे राजीव कपूर का निधन, फिल्म “राम तेरी गंगा मैली” से मिली थी पहचान

राजकपूर के सबसे छोटे बेटे राजीव कपूर का मंगलवार को मुंबई में निधन हो गया। वो 58 साल के थे। दिल का दौरा पड़ने की वजह से अस्पताल ले जाने के दौरान उनका निधन हो गया। राजीव कपूर को फिल्म “राम तेरी गंगा मैली” से पहचान मिली थी। बीते साल अभिनेता ऋषि कपूर का निधन हो गया था। राजीव कपूर के निधन से बॉलीवुड सरीखे उनके फैंस में शोक की लहर है। नीतू कपूर ने अपने इंस्टाग्राम पर फोटो शेयर करते हुए उन्हें श्रद्धांजलि दी।

 

Advertisement

  

TAGS: Rajeev Kapoor, राजीव कपूर
OUTLOOK 09 February, 2021
Advertisement