Advertisement
15 March 2018

रजनीकांत की तीर्थयात्रा

सुपरस्टार रजनीकांत तीर्थयात्रा पर निकले हुए हैं। न्यूज एजेंसी एएनआई ने ऋषिकेश के एक आश्रम में रजनीकांत को साधु-महात्माओं को खाना खिलाते हुए तस्वीरें अपने ट्विटर हैंडल पर शेयर की हैं। वह ऋषिकेश के दयानंद आश्रम में खुद खाना परोस रहे हैं।

 

कुछ दिन पहले ही उन्होंने कहा था कि हिमालय संतों की जगह है। वहां सभी चीजें शुद्ध हैं, पानी, धरती भोजन और लोग भी। उन्होंने कहा था, ‘मैं जब भी यहां आता हूं तो लगता है, मेरा पुनर्जन्म हो गया है।’ कुछ दिनों पहले ही उन्होंने राजनीति में कदम रखा है। एक टीवी चैनल से बात करते हुए उन्होंने कहा था कि वह फुल टाइम राजनेता नहीं है। उसने हिमालय और राजनतीति के बारे में भी पूछा गया था। उन्होंने दो टूक कहा, ‘नो पॉलिटिक्स इन हिमालय।’

Advertisement


 

 

जल्द ही रजनीकांत की फिल्म काला सिनेमाघरों में आने वाली है। इस फिल्म में रजनीकांत के साथ नाना पाटेकर भी हैं। हालांकि उनके प्रशंसकों को 2.0 फिल्म का इंतजार है। यह भी रोबोट की तरह साइंस फिक्शन है। और रोबोट से आगे की कहानी है। 2.0 में रजनीकांत के साथ एमी जैक्सन और अक्षय कुमार भी नजर आएंगे।

TAGS: rajnikanth, rishikesh, रजनीकांत, ऋषिकेश
OUTLOOK 15 March, 2018
Advertisement