Advertisement
01 March 2017

रामजस विवाद पर विद्या ने कहा, अभिव्यक्ति की आजादी का आदर करना चाहिए

google

संजय चोपड़ा और नमिता रॉय घोष की किताब ‘द रॉन्ग टर्न’ के लोकार्पण के मौके पर बॉलीवुड की अभिनेत्री से जब इस मामले के बारे में पूछा गया तो उन्होंने कहा, मैं इस बारे में ज्यादा कुछ नहीं बोलना चाहती हूं। मैं सोचती हूं कि हमें सबसे ज्यादा जिस चीज को करने की जरूरत है वह दूसरों की अभिव्यक्ति की आजादी का आदर । मैं इसमें कुछ ज्यादा जोड़ना नहीं चाहती हूं, सबको वह अभिव्यक्त करने का अधिकार है जो वह सोचते हैं।

अभिनेत्री ने कहा कि हिंसा नहीं होनी चाहिए और इसे जायज ठहराए जाने के लिए कोई तर्क नहीं है।

गौरतलब है कि लेडी श्री राम कॉलेज की छात्रा गुरमेहर कौर, शहीद कैप्टन मंदीप सिंह की बेटी ने अखिल भारतीय विदयार्थी परिषद (एबीवीपी) के खिलाफ ऑनलाइन सोशल मीडिया अभियान चलाया था, जो वायरल हुआ। छात्रा ने यह अभियान आईसा और एबीवीपी कार्यकर्ताओं के बीच दिल्ली विश्वविद्यालय के रामजस कॉलेज में हुई हिंसा के बाद चलाया था।

Advertisement

21 वर्षीय गुरमेहर कौर ने कथित तौर पर आरएसएस समर्थित संगठन एबीवीपी से मिल रही धमकियों के बाद मंगलवार को खुद को सोशल मीडिया अभियान से अलग कर लिया।भाषा

TAGS: रामजस विवाद, विद्या का बयान, अभिव्यक्ति की आजादी, आदर करना चाहिए
OUTLOOK 01 March, 2017
Advertisement