Advertisement
10 November 2022

रणबीर कपूर ने बॉलीवुड में पूरे किए 15 साल, जानें उनकी फिल्मों के बारे में

रणबीर कपूर ने बॉलीवुड में पूरे किए 15 साल, जानें उनकी फिल्मों के बारे में

हिन्दी सिनेमा के सफल अभिनेता रणबीर कपूर ने हिंदी सिनेमा यानी बॉलीवुड में 15 साल पूरे कर लिए हैं। 15 साल पहले रणबीर कपूर ने अपनी शुरूआत संजय लीला भंसाली की फिल्म सांवरिया से की थी। इस मौके पर डालते हैं रणबीर कपूर की फिल्मों पर एक नजर।

 

 

Advertisement

 

अजब प्रेम की गजब कहानी ( 2009)

 

अजब प्रेम की गजब कहानी फिल्म निर्देशक राजकुमार संतोषी की फिल्म है। फिल्म में मुख्य भूमिका रणबीर कपूर और कैटरीना कैफ ने निभाई। प्रीतम का संगीत और इरशाद कामिल के गीत। फिल्म बेहद कामयाब रही और इस फिल्म से रणबीर कपूर को पहचान मिली।

 

 

 

 

 रॉकस्टार (2011)

 

रॉकस्टार फिल्म निर्देशक इम्तियाज अली की फिल्म है। कहानी एक गायक के करियर स्ट्रगल और उसकी प्रेम कहानी है।फिल्म में मुख्य भूमिका रणबीर कपूर और नरगिस फाखरी ने निभाई है। ए आर रहमान का संगीत और इरशाद कामिल के गीत। फिल्म बेहद कामयाब रही और इस फिल्म से सभी ने बतौर अभिनेता रणबीर कपूर की प्रतिभा को सम्मान दिया। 

 

 

 

 

 ये जवानी है दीवानी (2013)

 

ये जवानी है दीवानी निर्देशक अयान मुखर्जी की फिल्म है। फिल्म में मुख्य भूमिका रणबीर कपूर और दीपिका पादुकोण ने निभाई है। प्रीतम का संगीत और अमिताभ भट्टाचार्य के गीत। फिल्म को दर्शकों ने खूब पसंद किया। फिल्म का गीत संगीत भी हिट हुआ। 

 

 

संजू (2018)

 

संजू फिल्म निर्देशक राजकुमार हिरानी की फिल्म है। यह फिल्म अभिनेता संजय दत्त की बायोपिक फिल्म है। फिल्म में संजय दत्त की भूमिका रणबीर कपूर ने निभाई। इसके साथ ही फिल्म में परेश रावल, दिया मिर्जा, मनीषा कोइराला, विकी कौशल ने काम किया। रोहन रोहन का संगीत और इरशाद कामिल, पुनीत शर्मा के गीत। फिल्म सुपरहिट साबित हुई। बॉक्स ऑफिस पर नए कीर्तिमान स्थापित किए फिल्म ने। 

 

 

ब्रह्मास्त्र पार्ट वन शिवा (2022)

 

 

निर्देशक अयान मुखर्जी की फिल्म। फिल्म में मुख्य भूमिका रणबीर कपूर और आलिया भट्ट ने निभाई। अमिताभ बच्चन, शाहरूख खान, नागार्जुन ने सहयोगी भूमिकाएं निभाईं। अमिताभ भट्टाचार्य के गीत और प्रीतम का संगीत। फिल्म बॉक्स ऑफिस पर सुपरहिट साबित हुई। 

TAGS: Ranbeer Kapoor, ranbeer Kapoor important Bollywood movies, Bollywood, Hindi cinema, Entertainment Hindi films news,
OUTLOOK 10 November, 2022
Advertisement