Advertisement
05 July 2016

रणबीर, कैटरीना एक साथ करेंगे जग्गा जासूस का प्रचार

रणबीर, कैटरीना एक साथ करेंगे जग्गा जासूस का प्रचार | गूगल

 फिल्म निर्माता और डिज्नी इंडिया के प्रबंध निदेशक और सीईओ सिद्धार्थ राय कपूर ने पीटीआई से कहा रणबीर और कैटरीना पूरी तरह पेशेवर हैं और दोनों ही वह सब करेंगे जो जग्गा जासूस के प्रचार के लिए जरूरी होगा। निर्देशक अनुराग बसु की जासूसी-ड्रामा फिल्म की रिलीज की तारीख की घोषणा जल्द ही की जाएगी। जग्गा जासूस पहले 2014 अक्तूबर या नवंबर में रिलीज होने वाली थी लेकिन मुख्य किरदारों की पूर्व प्रतिबद्धताओं के चलते इसकी रिलीज की तारीख आगे बढ़ा दी गई। सिद्धार्थ ने कहा,  शूटिंग अंतिम चरण में है। कुछ ही दिनों में शूटिंग पूरी हो जाएगी। इसके बाद ही हम रिलीज की तारीख की घोषणा करेंगे। फिल्म के अगले साल रिलीज होने के सवाल पर सिद्धार्थ ने कहा कि शूटिंग खत्म होने के बाद ही इस पर निर्णय लिया जाएगा।

TAGS: Bollywood, actor, Ranbir Kapoor, Katrina Kaif, Jagga Jasoos, बॉलीवुड, अभिनेता, रणबीर कपूर, कैटरीना कैफ, फिल्म, जग्गा जासूस
OUTLOOK 05 July, 2016
Advertisement