Advertisement
09 December 2015

आदित्य-रानी की आदिरा

आदित्य-रानी की आदिरा

यशराज बैनर का नया वारिस आ गया है। चाचा उदय चोपड़ा भले ही अब तक आदिरा के लिए चाची न खोज पा रहे हों पर बहुत खुश हैं और उन्होंने ट्वीटर पर लिखा है कि आदिरा को देखना अलग तरह का अनुभव है। आदित्य से आदि और रानी से रा लेकर बना यह नाम आदिरा आज की सबसे बड़ी खबर है।

रानी-आदित्य को खूब सारे बधाई संदेश मिल रहे हैं। करण जौहर ने कहा है कि वह एक सुंदर बच्ची के चाचा हो गए हैं। आदित्य ने अपनी पहली पत्नी पायल खन्ना से तलाक लेकर रानी से गुपचुप तरीके से शादी की थी।

 एजेंसी इनपुट

TAGS: rani mukherji, aditya chopra, yashraj films, adira, रानी मुखर्जी, आदित्य चोपड़ा, यशराज फिल्म्स, आदिरा
OUTLOOK 09 December, 2015
Advertisement