Advertisement
07 November 2017

‘पद्मावती’ आने से पहले ही, रणवीर ने छोड़ा खिलजी अवतार

‘पद्मावती’ आने से पहले ही, रणवीर ने छोड़ा खिलजी अवतार

पद्मावती फिल्म दर्शकों के सामने आए वे उसे जांचे-परखें उससे पहले ही रणवीर सिंह ने अलाउद्दीन खिलजी लुक को अलविदा कर दिया। अलाउद्दीन खिलजी लुक यानी रणवीर के कंधे तक लहराते बाल।

रणवीर सिंह ने अपने कंधों तक झूलते घुंघराले बालों को कटवा दिया है। बाल कटवाना हालांकि इतनी बड़ी खबर नहीं होती है लेकिन पद्मावती की शूटिंग से पहले ही संजय लीला भंसाली ने दीपिका को ताकीद की थी कि शूटिंग के दौरान और बाद में यानी प्रमोशन के वक्त तक वह वेस्टर्न आउटफिट्स में कम से कम नजर आएं। माना जाता है कि प्रमोशन में भी कलाकारों का वही लुक दर्शकों में उत्सुकता बनाए रखता है। 

दीपिका ने इस बीच एक मैग्जीन के लिए शूट कराया था तो खबर थी कि भंसाली उनसे नाराज हुए थे। लेकिन रणवीर ने फिल्म के प्रमोशन के दौरान ही अपने बाल कटवा कर अपना लुक बदल दिया है।

Advertisement

रणवीर ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर वीडियो पोस्ट किया है जिसमें वह अपने बाल कटवा रहे हैं। माना जा रहा है कि इसके पीछे जोया अख्तर और कबीर खान की वह फिल्म है जिसके लिए रणवीर का नाम फाइनल हो गया है। जोया और कबीर मिल कर कपिल देव पर बायोपिक बना रहे हैं। जल्द ही इसकी शूटिंग शुरू होने वाली है। गली बॉय नाम की इस फिल्म में वह आलिया भट्ट के साथ दिखेंगे।

पद्मावती 1 दिसंबर को सिनेमाघरों में प्रदर्शित होगी। इस फिल्म के आने से पहले ही रणवीर अपने दूसरे प्रोजेक्ट में व्यस्त हो जाएंगे। रणवीर ने जब इंस्टाग्राम पर अपने हेयर कट के वीडियो अपलोड किए तो उनके फैंस के मिक्स रिएक्शन आए। उनके एक प्रशंसक ने कमेंट किया, ‘तुम्हें कोई हक नहीं है कि तुम इतने हैंडसम दिखो।’

TAGS: ranveer singh, deepika padukone, padmavati, sanjay leela bhansali, रणवीर सिंह, दीपिका पादुकोण, पद्मावती, संजय लीला भंसाली
OUTLOOK 07 November, 2017
Advertisement