Advertisement
15 November 2018

एक दूजे के हुए दीपिका-रणवीर, शादी की पहली तस्वीरें आईं सामने

एक दूजे के हुए दीपिका-रणवीर, शादी की पहली तस्वीरें आईं सामने

बॉलीवुड स्टार रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण की शादी बॉलीवुड की इस साल हुई सबसे चर्चित शादी रही। अब शादी की आधिकारिक तस्वीरें सामने आ गई हैं। दोनों ने 14 और 15 नवंबर को इटली के लेक कोमो में कोंकणी और सिंधी रीति रिवाजों से शादी की। दीपिका की वजह से पहली शादी कोंकणी रीति रिवाजों से हुई और क्योंकि रणवीर सिंधी हैं इसलिए दूसरी शादी सिंधी रीति रिवाजों से हुई। दीपिका पादुकोण ने शादी की तस्वीर इंस्टाग्राम पर शेयर की है।

दोनों की शादी की तस्वीरें अब तक जारी नहीं की गई थीं। सोशल मीडिया पर पिछले काफी वक्त से दोनों की शादी को लेकर कौतूहल बना हुआ था। दोनों की शादी की तस्वीरें लीक ना हों इसके लिए कपल्स ने खास सुरक्षा के इंतजाम किए थे। लेक कोमो के आसपास मौजूद सुरक्षा के अलावा शादी में आने वाले मेहमानों को फोन नहीं लाने और फोन का इंतजार नहीं करने के लिए कहा गया था।

TAGS: Ranveer singh, deepika padukone, marriage pics
OUTLOOK 15 November, 2018
Advertisement