Advertisement
27 December 2022

रणवीर सिंह की फिल्म "सर्कस" का निराशाजनक प्रदर्शन जारी

रणवीर सिंह की फिल्म

हिन्दी सिनेमा के चर्चित अभिनेता रणवीर सिंह की फिल्म सर्कस का निराशाजनक प्रदर्शन जारी है। फिल्म ने रिलीज के चौथे दिन तकरीबन 4 करोड़ रुपए का कारोबार किया। इससे पहले फिल्म ने पहले दिन 6.25 करोड़ रुपए, दूसरे दिन 6.40 करोड़ रुपए और तीसरे दिन 7 करोड़ रुपए का कारोबार किया। इस तरह फिल्म की कुल कमाई तकरीबन 24 करोड़ रुपए हो गई है। जितनी बड़ी स्टार कास्ट को लेकर रोहित शेट्टी ने फिल्म। बनाई है और क्रिसमस के मौके पर रिलीज की है, उस हिसाब से फिल्म का प्रदर्शन निराशाजनक ही कहा जाएगा। 

फिल्म का निर्देशन रोहित शेट्टी ने किया है। फिल्म में मुख्य भूमिका रणवीर सिंह के साथ जॉनी लीवर, वरुण शर्मा, संजय मिश्रा, पूजा हेगड़े, जैकलीन फर्नाडीज, मुकेश तिवारी ने निभाई है। साठ के दशक की पृष्ठभूमि में बनी फिल्म सर्कस में रणवीर सिंह डबल रोल करते हुए नजर आएंगे। वरुण शर्मा ने भी डबल रोल निभाया है। फिल्म में एक स्पेशल गीत में रणवीर सिंह के साथ दीपिका पादुकोण भी नजर आएंगी।साल 2018 में आई फिल्म सिंबा के साथ रणवीर सिंह और रोहित शेट्टी ने फिर एक बार वापसी की है। 

TAGS: Ranveer Singh, Ranveer Singh film circus performs poor at Box office, Bollywood, Hindi cinema, Entertainment Hindi films news,
OUTLOOK 27 December, 2022
Advertisement