Advertisement
03 December 2022

रणवीर सिंह की फिल्म सर्कस का ट्रेलर हुआ रिलीज

हिन्दी सिनेमा के सफल अभिनेता रणवीर सिंह की फिल्म सर्कस का ट्रेलर रिलीज हो गया है। फिल्म का निर्देशन रोहित शेट्टी ने किया है। फिल्म में मुख्य भूमिका रणवीर सिंह के साथ जॉनी लीवर, वरुण शर्मा, संजय मिश्रा, पूजा हेगड़े, जैकलीन फर्नाडीज, मुकेश तिवारी ने निभाई है। 

 

फिल्म का ट्रेलर : <iframe width="932" height="524" src="https://www.youtube.com/embed/EkzD0d0yFdM" title="Cirkus | Official Trailer | Ranveer Singh | Rohit Shetty | In Cinemas 23rd Dec" frameborder="0" allow="accelerometer; autoplay; clipboard-write; encrypted-media; gyroscope; picture-in-picture" allowfullscreen></iframe>

Advertisement

 

साठ के दशक की पृष्ठभूमि में बनी फिल्म सर्कस में रणवीर सिंह डबल रोल करते हुए नजर आएंगे। वरुण शर्मा ने भी डबल रोल निभाया है। फिल्म में एक स्पेशल गीत में रणवीर सिंह के साथ दीपिका पादुकोण भी नजर आएंगी। साल 2018 में आई फिल्म सिंबा के साथ रणवीर सिंह और रोहित शेट्टी ने फिर एक बार वापसी की है। खबरों के अनुसार सर्कस 23 दिसम्बर 2022 को रिलीज होगी।

TAGS: Ranveer Singh, circus trailer released, Rohit Shetty film trailer released, Bollywood, Hindi cinema, Entertainment Hindi films news
OUTLOOK 03 December, 2022
Advertisement