Advertisement
01 February 2016

ऐसा भी क्या फैशन रणवीर!

रणवीर सिंह इस बात से कभी नहीं डरते कि लोग उनके बारे में क्या सोचेंगे। यही वजह है कि उन्हें नथ पहनने से भी डर नहीं लगा। एल मैगजीन के नए अंक में सिल्वर चेन के साथ रणवीर नथ पहने नजर आएंगे। उनके कई तरह के फोटो हैं जिसमें से एक कवर पर इस्तेमाल होगा।

संजय लीला भंसाली की बाजीराव मस्तानी से सफलता के नए पैमाने गढ़ने वाले रणवीर जल्द ही आदित्य चोपड़ा के निर्देशन में बेफिक्र में नजर आएंगे। यह भी फिल्मी दुनिया की बड़ी खबर है क्योंकि आदित्य चोपड़ा ने शाहरूख खान के बजाय रणवीर को लेकर फिल्म बनाने की घोषणा की है।

TAGS: ranveer singh, septum ring, bajirao mastani, रणवीर सिंह, नथ, बजीराव मस्तानी
OUTLOOK 01 February, 2016
Advertisement