Advertisement
18 September 2022

अभिनेता रणवीर शौरी के पिता का निधन

हिन्दी सिनेमा के सफल अभिनेता रणवीर शौरी के पिता कृष्ण देव शौरी का निधन हो गया है।वह 92 वर्ष के थे। उन्होंने अपने जीवन में बतौर निर्माता निर्देशक हिंदी सिनेमा में कई फिल्में बनाई थीं। कृष्ण देव शौरी के निधन की सूचना अभिनेता रणवीर शौरी ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट से दी। 

 

Advertisement

पिता के निधन की सूचना देते हुए रणवीर शौरी ने लिखा " मेरे पिता कृष्ण देव शौरी, 92 वर्ष की आयु को पूर्ण कर, अपने परिवार के समीप देह त्याग चुके हैं। अपने पीछे वह खूबसूरत यादें और कई प्रशंसक छोड़कर गए हैं। मैंने अपनी इंस्पिरेशन और संरक्षण का सबसे स्रोत खो दिया है। 

 

इस खबर को सुनकर फिल्मी दुनिया से जुड़े सितारों ने और अभिनेता रणवीर शौरी के प्रशंसकों ने दुख प्रकट करते हुए मृत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की। 

 

 

रणवीर शौरी के पिता कृष्ण देव शौरी ने साल 1988 में " महायुद्ध" नामक फिल्म का निर्देशन किया था। इस फिल्म में गुलशन ग्रोवर, मुकेश खन्ना, कादर खान और परेश रावल ने मुख्य भूमिका निभाई थी। इसी के साथ कृष्ण देव शौरी ने बेरहम (1980) और बदनाम (1984) जैसी फिल्मों का निर्माण भी किया। 

अब आप हिंदी आउटलुक अपने मोबाइल पर भी पढ़ सकते हैं। डाउनलोड करें आउटलुक हिंदी एप गूगल प्ले स्टोर या एपल स्टोरसे
TAGS: Ranvir Shorey father Krishan Dev passes away, Ranveer Shorey, Bollywood, Hindi cinema, Entertainment Hindi films news, Ranveer Shorey father died
OUTLOOK 18 September, 2022
Advertisement