Advertisement
20 August 2018

मुश्किल में कंगना, प्रॉपर्टी डीलर ने पुलिस में दर्ज कराई शिकायत

बॉलीवुड अभिनेत्री कंगना रनोट कभी महिलाओं को लेकर अपनी बेबाक राय के लिए, तो कभी ऋतिक रोशन के साथ अपने संबंधों को लेकर विवादों में रही हैं। वह बॉलीवुड की उन अभिनेत्रियों में शुमार है, जो किसी भी तरह के मुद्दों पर अपनी राय जाहिर करने से नहीं चूकती हैं और यही वजह है कि कई बार वह विवादों में घिर चुकी हैं। फिलहाल वह एक बार फिर मुश्किल में हैं। उनके खिलाफ मुंबई के खार पुलिस स्टेशन से समन जारी हुआ है। एक प्रॉपर्टी डीलर प्रकाश रोहिरा ने कंगना और उनकी बहन रंगोली समेत उनके ऑफिस स्टाफ के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है।

इस साल जुलाई के अंत में प्रॉपर्टी डीलर प्रकाश रोहिरा ने खार पुलिस स्टेशन में कंगना के खिलाफ लिखित शिकायत दर्ज करवाई थी। इसी मामले में अब पुलिस ने कंगना और उनकी बहन को समन जारी किया है। पुलिस में दी गई अपनी तहरीर में प्रकाश ने कहा है कि कंगना की प्रॉपर्टी की डील में वही ब्रोकर थे और कंगना ने बंगला खरीदने के बाद उनका पूरा कमीशन नहीं दिया है। वहीं इस विवाद के बारे में कंगना का कहना है कि उनकी फाइनेंस टीम ने एक पर्सेंट कमीशन जो लगभग 20 लाख रुपए हैं, उसका पेमेंट कर दिया था और प्रॉपर्टी डीलर अब 2 पर्सेंट कमीशन की मांग कर रहे हैं। दरअसल, यह विवाद उस बंगले कोम लेकर है जो कंगना ने सितंबर  में खरीदा था। बंगले की कुल जगह तीन हजार  75 स्क्वायर फीट है और इसे 20 करोड़ सात लाख में खरीदा गया था।

TAGS: kangana, report, filed, banglo, actress कंगना, रिपोर्ट, बंगला, प्रॉपर्टीडीलर, अभिनेत्री
OUTLOOK 20 August, 2018
Advertisement