Advertisement
04 September 2022

ऋषि कपूर की जयंती के अवसर पर, जानें उनकी फिल्मों के बारे में

ऋषि कपूर की जयंती के अवसर पर, जानें उनकी फिल्मों के बारे में

हिन्दी सिनेमा के सफल अभिनेता ऋषि कपूर की आज जयंती है। उनका जन्म 4 सितंबर सन 1952 को हुआ था। ऋषि कपूर के जन्मदिन के अवसर पर डालते हैं उनकी फिल्मों पर एक नजर। 

 

 

Advertisement

 

 

बॉबी (1973)

 

 

बॉबी निर्देशक राज कपूर की फिल्म है। फिल्म "मेरा नाम जोकर" की बॉक्स ऑफिस असफलता के बाद बॉबी का निर्माण किया गया। मुख्य भूमिका में ऋषि कपूर और डिंपल कपाड़िया नजर आए। लक्ष्मीकांत प्यारेलाल का संगीत और आनंद बख्शी के गीत। बॉबी सुपरहिट साबित हुई और हिन्दी सिनेमा को ऋषि कपूर के रूप में नया हीरो मिला।

 

 

 

 

 

प्रेम रोग (1982)

 

निर्देशक राज कपूर की फिल्म है "प्रेम रोग"। कामना चंद्रा की कहानी पर आधारित है फिल्म। मुख्य भूमिका में ऋषि कपूर और पद्मिनी कोल्हापुरी नजर आईं। लक्ष्मीकांत प्यारेलाल का संगीत। विधवा विवाह के मुद्दे पर आधारित फिल्म में ऋषि कपूर ने शानदार अभिनय किया। 

 

 

 

 

 

 

 

लैला मजनू (1976)

 

 

एच एस रवैल की फिल्म है "लैला मजनू"। लैला मजनू की प्यार की दास्तां पर आधारित है फिल्म की कहानी। मुख्य भूमिका में ऋषि कपूर और रंजीता नजर आईं। मदन मोहन और जयदेव का संगीत। ऋषि कपूर ने मजनू की भूमिका निभाई और दर्शकों के दिलों में जगह बनाने में सफ़ल रहे। 

 

 

 

 

अग्निपथ (2012)

निर्देशक करन मल्होत्रा की फिल्म है "अग्निपथ"। फिल्म में मुख्य ऋतिक रोशन, प्रियंका चोपड़ा, ऋषि कपूर और संजय दत्त ने निभाई। अजय - अतुल का संगीत और गीतकार अमिताभ भट्टाचार्य के गीत। फिल्म में रऊफ लाला का किरदार निभाकर ऋषि कपूर ने विशेष पहचान बनाई। 

 

 

 

 

 

 

 

 

मुल्क (2018)

 

 

निर्देशक अनुभव सिन्हा की फिल्म है "मुल्क"। फिल्म भारत में मुस्लिमों के प्रति मानसिकता को उजागर करती है। मुख्य भूमिका में ऋषि कपूर, तापसी पन्नू, मनोज पाहवा, आशुतोष राणा नजर आए। फिल्म कामयाब रही और ऋषि कपूर के काम को बेहद पसंद किया गया। 

TAGS: Rishi Kapoor, Rishi Kapoor birth anniversary, Bollywood, Hindi cinema, Entertainment Hindi news, mulk, Bobby, Laila majnu, agnipath, Prem Rog
OUTLOOK 04 September, 2022
Advertisement