Advertisement
14 January 2020

राज कपूर की बेटी और ऋषि कपूर की बहन ऋतु नंदा का कैंसर से निधन

ऋषि कपूर की बहन, राज कपूर की बेटी और अमिताभ बच्चन की समधन ऋतु नंदा का कैंसर से निधन हो गया है। ऋतु, श्वेता बच्चन की सास थी। श्वेता की शादी ऋतु के बेटे निखिल नंदा से हुई है। ऋतु 71 साल की थी। उनके पार्थिव शरीर का अंतिम संस्कार दिल्ली में होगा। सभी सेलेब्रिटीज दिल्ली पहुंचना शुरू हो गए हैं। ऋषि कपूर की बेटी रिद्धिमा कपूर ने इंस्टाग्राम पर अपनी बुआ ऋतु नंदा के निधन की खबर दी है। आज गौरी खान के घर में पार्टी होने वाली थी। इस खबर के आने के बाद गौरी ने इस पार्टी को रद्द कर दिया है।

रिद्धिमा कपूर ने दी जानकारी

रिद्धिमा कपूर ने लिखा, मैं अपनी जिंदगी में इनसे ज्यादा विनम्र और सभ्य व्यक्ति से आजतक नहीं मिली थी। बुआ आप हमेशा याद आएंगी, आरआईपी। रिद्धिमा कपूर के पोस्ट पर एकता कपूर ने कमेंट करते हुए लिखा सुन के बहुत बुरा लगा। ऋतु के पार्थिव शरीर का अंतिम संस्कार कहां होगा, इस पर कपूर खानदान की ओर से कोई बयान नहीं आया है। 

Advertisement

अगस्त 2018 में पति राजन नंदा का निधन हो हुआ था

ऋतु नंदा के अंतिम संस्कार में कपूर खानदान के अलावा बच्चन परिवार के पहुंचने की भी उम्मीद है। बता दें कि अगस्त 2018 में श्वेता बच्चन के ससुर यानी ऋतु नंदा के पति राजन नंदा का निधन हो गया था। उस वक्त भी रिद्धिमा कपूर ने ही ये जानकारी सोशल मीडिया पर शेयर की थी। राजन नंदा को आखिरी विदाई देने के लिए भी अमिताभ बच्चन फिल्म 'ब्रह्मास्त्र' की शूटिंग छोड़ भारत लौट आए थे। बता दें कि राजन नंदा एस्कॉर्ट्स ग्रुप के चेयरमैन थे। उनके बेटे निखिल नंदा कंपनी के मैनेजिंग डायरेक्टर हैं। 

गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में भी नाम शामिल

एक वक्त पर एस्कॉर्ट्स को टू व्हीलर मेकिंग कंपनियों में बुलंदियों तक पहुंचाने में राजन नंदा ने अहम भूमिका निभाई थी बता दें कि राजकपूर की बेटी ऋतु नंदा से राजन नंदा की शादी 1969 में हुई थी। अब ये दोनों हस्तियां ही दुनिया को अलविदा कह चुकी हैं। वहीं लाइफ इंश्योरेंस के बिजनेस में ऋतु को कई अवॉर्ड और सम्मान मिले थे। इनमें उनका गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड भी शामिल है। उन्होंने एक ही दिन में रिकॉर्ड 17 हजार पेंशन पॉलिसी बेची थी। 2013 में उन्हें कैंसर की खबर सामने आई थी, उनका इलाज अमेरिका में चल रहा था। 

अब आप हिंदी आउटलुक अपने मोबाइल पर भी पढ़ सकते हैं। डाउनलोड करें आउटलुक हिंदी एप गूगल प्ले स्टोर या एपल स्टोरसे
TAGS: Ritu Nanda, Raj Kapoor, Rishi Kapoor, died, cancer.
OUTLOOK 14 January, 2020
Advertisement