Advertisement
11 January 2023

सआदत हसन मंटो की जिन्दगी से जुड़ा शानदार किस्सा

सआदत हसन मंटो की जिन्दगी से जुड़ा शानदार किस्सा

उर्दू के मशहूर लेखक सआदत हसन मंटो बहुत ही प्रतिभावान थे। उनकी प्रतिभा को प्रदर्शित करता हुआ एक क़िस्सा बड़ा मशहूर है। एक रोज़ मंटो अपने प्रकाशक के पास पहुंचे। प्रकाशक ने मंटो से पूछा कि आपने कोई नई कहानी लिखी ?। इस पर मंटो ने कहा कि अभी लिख देता हूं, मुझे कोई बहुत वक्त थोड़े ही लगता है। 

 

ऐसा कहकर मंटो ने प्रकाशक से काग़ज़ मांगा। फिर प्रकाशक की तरफ़ काग़ज़ बढ़ाते हुए कहा " आप कोई एक वाक्य यानी एक जुमला लिख दीजिए। मैं उसको ही आगे बढ़ाते हुए पूरी कहानी लिख दूंगा "। मंटो उस्ताद आदमी थे। प्रकाशक ने यूं ही एक जुमला काग़ज़ पर लिख दिया और फिर काग़ज़ मंटो को सौंप दिया। 

Advertisement

 

मंटो ने फिर कहानी लिखनी शुरू की और कुछ ही देर में लिखकर खत्म कर दी। प्रकाशक देखकर हैरान था। उसने कहानी पढ़ी तो उसका मंटो साहब के हाथ चूम लेने का मन होने लगा। उन्होंने पहले जुमले को आगे बढ़ाते हुए एक बहुत शानदार कहानी लिख डाली थी। कुछ ऐसे अद्भुत इंसान थे सआदत हसन मंटो। 

TAGS: Saadat Hasan Manto, Urdu literature, Urdu poetry, Urdu Stories, Books, Pakistani writer Manto,
OUTLOOK 11 January, 2023
Advertisement