Advertisement
17 September 2015

शाहरूख से मिलने को बेताब साइना

शाहरूख से मिलने को बेताब साइना

साइना को जब यह पता चला कि किंग खान उनके गृह नगर में रोहित शेट्टी की कॉमेडी फिल्म की शूटिंग कर रहे हैं तो 25 साइना ने एक ट्वीट किया और लिखा कि वह उनसे मिलना चाहती हैं।  

उन्होंने ट्वीट कर कहा, हलो सर, पता चला है आप हैदराबाद में अपनी फिल्म की शूटिंग कर रहे हैं, आपसे मिलना चाहूंगी। चेन्नई एक्सप्रेस स्टार ने भी जवाब दिया और लिखा, बताओ तुम्हारे पास कब समय है, हम लोग तुरंत तय करेंगे।

नेहवाल ने इसके बाद लिखा सर क्या हम लोग कल मिल सकते हैं, जैसा हो मुझे बताएं, मैं आऊंगी। मैं हैदराबाद में ही हूं।

Advertisement

इसके बाद बॉलीवुड स्टार ने साइना को भरोसा दिया है कि वह साइना को फोन करेंगे और उनके आने के लिए समय जल्द ही तय करेंगे। शाहरूख ने यह भी लिखा, तुमसे मिलकर अच्छा लगेगा।

नेहवाल पहले ही दिलवाले में शाहरूख की सह कलाकार काजोल से मिल चुकी हैं और उन्होंने उनके साथ एक तस्वीर साझा की और साथ में लिखा काजोल मैम से मिली, मैं उनकी बहुत बड़ी प्रशंसक हूं।

TAGS: saina nehwal, saharukh khan, hyderabaad, साइना नेहवाल, शाहरूख खान, हैदराबाद
OUTLOOK 17 September, 2015
Advertisement