Advertisement
16 July 2016

सलमान गूगल पर सबसे ज्यादा सर्च किये जाने वाले अदाकार

सबसे ज्यादा सर्च की जाने वाली अदाकारा की सूची में कटरीना कैफ, करीना कपूर, काजल अग्रवाल, दीपिका पादुकोण, ऐश्वर्या राय,  प्रियंका चोपड़ा,  तमन्ना भाटिया,  आलिया भट्ट और सोनाक्षी सिन्हा हैं। सबसे ज्यादा सर्च किये जाने वाले निर्देशकों की सूची में फिल्मकार प्रभुदेवा शीर्ष पर हैं। करण जौहर, फरहान अख्तर, राज कपूर, राम गोपाल वर्मा, फराह खान अन्य में शामिल हैं जिन्हें अधिक सर्च किया गया। पिछले 10 साल में सबसे ज्यादा आमिर खान अभिनीत पीके को लोगों ने सर्च किया। इसके बाद कहानी,  बाहुबली,  आशिकी 2,  धूम 3,  किक,  बजरंगी भाईजान,  हैप्पी न्यू ईयर,  हीरो,  एक विलेन का नाम है।

सबसे ज्यादा सर्च किये जाने वाले अभिनेता की सूची के अलावा बिग बी क्लासिक एक्टर लिस्ट में भी शीर्ष पर रहे जबकि रेखा सबसे ज्यादा सर्च की जाने वाली क्लासिक एक्ट्रेस हैं। भारतीय गायकों में सबसे ज्यादा रैपर हनी सिंह का नाम सर्च किया गया। इसके साथ ही आतिफ असलम, अरिजीत सिंह, लता मंगेशकर, सोनू निगम, किशोर कुमार, श्रेया घोषाल, कुमार सानू,  हिमेश रेशमिया और सुनिधि चौहान का नाम है।

एजेंसी

 

अब आप हिंदी आउटलुक अपने मोबाइल पर भी पढ़ सकते हैं। डाउनलोड करें आउटलुक हिंदी एप गूगल प्ले स्टोर या एपल स्टोरसे
TAGS: Salman Khan, Sunny Leone, Google, search, Indian actors, सलमान खान, सनी लियोन, गूगल
OUTLOOK 16 July, 2016
Advertisement