Advertisement
13 January 2023

फिल्म पान सिंह तोमर के लेखक संजय चौहान का निधन

आई एम कलाम और पान सिंह तोमर जैसी चर्चित फिल्मों के लेखक संजय चौहान का निधन हो गया है। वह 62 वर्ष के थे। संजय चौहान लिवर की बीमारी से पीड़ित थे। उन्होंने रिलायंस फाउंडेशन अस्पताल मुम्बई में अंतिम सांस ली।

 

संजय चौहान ने अपने कैरियर में धूप, मैंने गांधी को नहीं मारा, साहिब बीवी और गैंगस्टर जैसी फिल्मों में लेखन किया। संजय चौहान ने अपना सफर बतौर पत्रकार दिल्ली से शुरु किया। नब्बे के दशक में संजय दिल्ली से मुम्बई आए और लेखन में किस्मत आजमाने लगे। उन्होंने सोनी टीवी के धारावाहिक भंवर के लिए लेखन किया। निर्देशक सुधीर मिश्रा की फिल्म हजारों ख्वाहिशें ऐसी में भी संजय चौहान ने संवाद लिखे। 

Advertisement

 

संजय चौहान का अन्तिम संस्कार आज दोपहर 12.30बजे मुम्बई में ओशिवारा श्मशान घाट पर होगा। संजय चौहान अपने पीछे अपनी पत्नी और बेटी सारा को छोड़ गए हैं। संजय चौहान के निधन के बाद फिल्मी दुनिया से जुड़े तमाम लोगों ने अपनी प्रतिक्रिया देते हुए शोक संवेदना व्यक्त की है। 

 

अब आप हिंदी आउटलुक अपने मोबाइल पर भी पढ़ सकते हैं। डाउनलोड करें आउटलुक हिंदी एप गूगल प्ले स्टोर या एपल स्टोरसे
TAGS: Sanjay Chohan passes away, Bollywood, paan Singh Tomar Writer died, paan Singh Tomar Writer Sanjay Chohan passes away, Hindi cinema, Sahab biwi aur gangster, i am Kalam, Entertainment Hindi films news,
OUTLOOK 13 January, 2023
Advertisement