Advertisement
09 August 2022

संजय लीला भंसाली ने फिल्म जगत में पूरे किए 26 साल, जानें उनकी 5 भव्य फिल्मों के बारे में

TWITTER _Wikipedia

हिन्दी सिनेमा के मशहूर फिल्म निर्देशक संजय लीला भंसाली ने हिंदी फिल्म इंडस्ट्री में 26 साल पूरे कर लिए हैं। 9 अगस्त सन 1996 को अपनी फिल्म "खामोशी" से हिन्दी फिल्मों की दुनिया में कदम रखने वाले संजय लीला भंसाली की शुरूआत अच्छी नहीं रही। उनकी फिल्म को क्रिटिक्स ने बहुत पसन्द किया लेकिन फिल्म कारोबार नहीं कर पाई। लेकिन संजय लीला भंसाली ने हार नहीं मानी और अगली फिल्म से जबरदस्त वापसी की। संजय लीला भंसाली को उनकी फिल्मों के संगीत, भव्य सेट, कांस्ट्यूम्स, कहानियों के जाना जाता है। आज संजय लीला भंसाली के हिन्दी सिनेमा में 26 वर्ष पूरे होने के मौके पर नजर डालिए उनकी 5 भव्य फिल्मों पर। 

 

Advertisement

 

हम दिल दे चुके सनम (1999) 

 

अपनी पहली फिल्म "खामोशी" की बॉक्स ऑफिस असफलता से संजय लीला भंसाली निराश थे। उन्होंने जीतोड़ मेहनत से फिल्म बनाई थी। संजय लीला भंसाली ने एक बार फिर हिम्मत जुटाई और फिल्म "हम दिल दे चुके सनम" का निर्माण किया। फिल्म में सलमान खान, अजय देवगन, ऐश्वर्या राय बच्चन थे। फिल्म में प्रेम त्रिकोण दिखाया गया था। फिल्म की कहानी, अभिनय, संगीत दर्शकों को खूब पसन्द आया। 

 

 

 

देवदास (2002)

 

संजय लीला भंसाली की फिल्म "देवदास" बंगाली साहित्यकार शरतचंदर के उपन्यास पर आधारित फिल्म है। फिल्म में देवदास, पारो, चंद्रमुखी की मुख्य भूमिका में शाहरूख खान, माधुरी दीक्षित और ऐश्वर्या राय बच्चन हैं। संजय लीला भंसाली की फिल्मों में प्रेम त्रिकोण देखने को मिलता है। इस थीम पर आधारित देवदास, संजय लीला भंसाली की कलात्मक दृष्टि से बनी बेहतरीन है। भव्य सेट, संगीत, नृत्य,अभिनय फिल्म की जान है।  

 

राम लीला ( 2013)

 

राम लीला संजय लीला भंसाली की बेहद लोकप्रिय फिल्म है। इस फिल्म में अभिनेता रणवीर सिंह और अभिनेत्री दीपिका पादुकोण मुख्य भूमिका में हैं। दोनों के नजदीक आने और फिर विवाह करने के लिए, संजय लीला भंसाली की यह फिल्म माध्यम बनी। फिल्म का गीत संगीत, अभिनय दर्शकों ने खूब पसन्द किया। 

 

 

बाजीराव मस्तानी (2015 ) 

 

 

बाजीराव मस्तानी ऐतिहासिक पृष्ठभूमि पर आधारित फिल्म है। फिल्म में मुख्य भूमिका रणवीर सिंह, दीपिका पादुकोण और प्रियंका चोपड़ा ने निभाई है। फिल्म मराठा पेशवा बाजीराव और उनकी दूसरी पत्नी मस्तानीबाई के रिश्तों पर बनी है । नृत्य, संगीत, भव्य सेट्स, कॉस्ट्यूम, युद्ध के दृश्य और जानदार अभिनय फिल्म की जान है। 

 

पद्मावत (2018)

 

 

पद्मावत कवि मलिक मौहम्मद जायसी की रचना "पद्मावत" पर आधारित फिल्म है। फिल्म में रानी पद्मावती, राजा रतन सिंह और अलाउद्दीन खिलजी की भूमिका ने निभाई। फिल्म कंट्रोवर्सी में रही और संजय लीला भंसाली को विरोध का सामना करना पड़ा। संजीत, भव्य सेट, कॉस्ट्यूम, युद्ध के दृश्य फिल्म की जान हैं। 

अब आप हिंदी आउटलुक अपने मोबाइल पर भी पढ़ सकते हैं। डाउनलोड करें आउटलुक हिंदी एप गूगल प्ले स्टोर या एपल स्टोरसे
TAGS: Sanjay Leela Bhansali, hum Dil de chuke Sanam, Devdas, Ram Leela, Bajirao Mastani, padmavat, 26 years of Sanjay Leela Bhansali, Bollywood, Hindi cinema, Entertainment Hindi news
OUTLOOK 09 August, 2022
Advertisement