Advertisement
23 November 2022

अभिनेता संजय मिश्रा और नीना गुप्ता की फिल्म वध का ट्रेलर हुआ रिलीज

हिन्दी सिनेमा के सफल अभिनेता संजय मिश्रा और नीना गुप्ता की फिल्म वध का ट्रेलर रिलीज हो गया है। फिल्म के लेखक और निर्देशक राजीव बरनवाल और जसपाल सिंह संधू हैं। फिल्म 9 दिसम्बर 2022 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

 

ट्रेलर लिंक: <iframe width="932" height="524" src="https://www.youtube.com/embed/O5EkZtIXb1Q" title="Vadh (Official Trailer) Sanjay Mishra, Neena Gupta | Dec 9" frameborder="0" allow="accelerometer; autoplay; clipboard-write; encrypted-media; gyroscope; picture-in-picture" allowfullscreen></iframe>

Advertisement

फिल्म की कहानी रोमांच से भरपूर है। फिल्म में संजय मिश्रा एक व्यक्ति की हत्या कर देते हैं और फिर उसे ठिकाने लगाने का प्रयास करते हैं। फिल्म को जे स्टूडियो और नेक्स्ट लेवल प्रोडक्शंस द्वारा प्रोड्यूस किया गया है। लव रंजन और अंकुर गर्ग फिल्म के निर्माता हैं। 

 

क्रिसमस से पहले रिलीज होने जा रही इस फिल्म को लेकर दर्शकों में उत्साह है। नीना गुप्ता की हालिया फिल्म ऊंचाई ने बॉक्स ऑफिस पर शानदार प्रदर्शन किया है। वहीं संजय मिश्रा की फिल्म होली काऊ को समीक्षकों ने सराहा था। 

अब आप हिंदी आउटलुक अपने मोबाइल पर भी पढ़ सकते हैं। डाउनलोड करें आउटलुक हिंदी एप गूगल प्ले स्टोर या एपल स्टोरसे
TAGS: Sanjay Mishra, Neena Gupta, Sanjay Mishra film vadh trailer released, vadh trailer released, Bollywood, Hindi cinema, Entertainment Hindi films news
OUTLOOK 23 November, 2022
Advertisement