Advertisement
03 October 2021

क्रूज ड्रग्स पार्टी: सामने आया शाहरुख के बेटे आर्यन का नाम, NCB की चल रही है पूछताछ; अब तक 8 हिरासत में

एएनआई

मुंबई में नारकोटिक्स नियंत्रण ब्यूरो (एनसीबी) की टीम ने गोवा जा रही एक शिप पर छापे मारी कार्रवाई की है, जिसमें ड्रग्स पार्टी चल रही थी। इस पार्टी में बॉलीवुड, फैशन और बिजनेस इंड्स्ट्री से जुड़े कई लोगों के नाम शुमार होने की खबरे आ रही है। वहीं मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक इस पार्टी में बॉलीवुड स्टार शाहरुख खान के बेटे आर्यन खान का नाम भी सामने आ रहा है। फिलहाल एनसीबी की टीम इस मामले में पूछताछ कर रही है। इसके अलावा 8 लोगों को गिरफ्तार किया गया है।

एनसीबी के समीर वानखेड़े ने बताया कि मुंबई तट पर एक क्रूज पर एक कथित रेव पार्टी में छापेमारी के सिलसिले में आठ लोगों (आर्यन खान, अरबाज मर्चेंट, मुनमुन धमेचा, नुपुर सारिका, इसमीत सिंह, मोहक जसवाल, विक्रांत छोकर, गोमित चोपड़ा) से पूछताछ की जा रही है।

मुंबई तट पर क्रूज पर कथित रेव पार्टी मामले पर एएनआई से एनसीबी प्रमुख एस.एन. प्रधान ने कहा कि इसपर कार्रवाई पहले से ही हो रही थी। हमलोग लगातार इंटेलिजेंस इकट्ठा कर रहे थे। ये था कि इनपुट पक्के हो जाएं उसके बाद कार्रवाई हो। इनपुट पुख्ता होने के बाद कार्रवाई की गई है। अभी गिरफ्तारी नहीं कही जाएगी।  

Advertisement

उन्होंने आगे कहा कि 8 लोगों को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया गया है। जो इनपुट इनलोगों से मिल रहे हैं उसको ही इनपुट मानकर हो सकता है आगे कई दिनों तक कार्रवाई की जाए। इस नेटवर्क में जो भी पाए जाएंगे चाहे वे किसी भी ओहदे के लोग हों कार्रवाई होगी।

इंडिया टुडे के मुताबिक एनसीबी के जोनल डायरेक्टर समीर वानखेड़े ने बताया कि आर्यन खान पर किसी भी आरोप में मामला दर्ज नहीं किया गया है और न ही उन्हें अब तक गिरफ्तार किया गया है।

बता दें कि शनिवार को मुंबई के समुद्र में क्रूज पर चल रही एक ड्रग्स पार्टी में एनसीबी ने बड़ी कार्रवाई कर भारी मात्रा में मादक पदार्थ जब्द किए हैं। खबरों के अनुसार यह जहाज मुंबई से गोवा जा रहा था। बताया जा राह है कि गिरफ्तार किए गए लोगों में एक हरियाणा और एक दिल्ली का ड्रग्स सप्लायर भी शामिल है। इस पार्टी में हर किसी से 80 हजार रूपये तक की रकम वसूली गई थी।

मुंबई से गोवा जा रहे क्रूज में एनसीबी की रेड लगभग सात घंटे तक चली थी। सूत्रों से जानकारी मिलने के बाद मुंबई जोनल डायरेक्टर समीर वानखेड़े और अन्य एनसीबी अधिकारी जहाज में आम यात्रियों बन कर चड़े थे। जैसे ही जहाज समुद्र के बीचोंबीच पहुंचा तो यहां रेव पार्टी शुरू हो गई। इसके बाद एनसीबी के अधिकारी एक्शन में आ गए और सात घंटे तक छापेमार कार्रवाई की गई।

अब आप हिंदी आउटलुक अपने मोबाइल पर भी पढ़ सकते हैं। डाउनलोड करें आउटलुक हिंदी एप गूगल प्ले स्टोर या एपल स्टोरसे
TAGS: क्रूज ड्रग्स पार्टी, एनसीबी की रेड, आर्यन खान, शाहरुख खान, Cruise Drugs Party, NCBs Raid, Aryan Khan, Shahrukh Khan
OUTLOOK 03 October, 2021
Advertisement