Advertisement
03 September 2022

शक्ति कपूर के जन्मदिन पर, जानें उनकी फिल्मों के बारे में

आज हिन्दी सिनेमा के मशहूर अभिनेता शक्ति कपूर का जन्मदिन है। उनका जन्म 3 सितंबर सन 1952 को हुआ था। शक्ति कपूर के जन्मदिन के मौके पर डालते हैं उनकी फिल्मों पर एक नजर। 

 

 

Advertisement

कुर्बानी (1980)

 

कुर्बानी हिन्दी सिनेमा के सफल अभिनेता और निर्देशक फिरोज खान की फिल्म है। फिल्म में मुख्य भूमिका फिरोज खान, जीनत अमान, विनोद खन्ना, शक्ति कपूर, अमजद खान, अमरीश पुरी, कादर खान ने निभाई। इंदीवर और फारुक कैसर के गीत और कल्याणजी आनंदजी, बिद्दू का संगीत। इस कामयाब फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर सफलता हासिल की। 

 

 

 

 

तोहफा (1984)

 

के राघवेंद्र राव की फिल्म "तोहफा" एक सफल कॉमेडी ड्रामा फिल्म है। फिल्म में मुख्य भूमिका जीतेंद्र, श्रीदेवी, जया प्रदा, कादर खान, शक्ति कपूर, असरानी ने निभाई। इंदीवर के गीत और बप्पी लहरी का संगीत। इस फिल्म के लिए शक्ति कपूर को फिल्मफेयर नॉमिनेशन मिला। 

 

 

 

 

 

राजा बाबू (1994)

 

निर्देशक डेविड धवन की फिल्म है "राजा बाबू"। फिल्म में मुख्य भूमिका गोविंदा, करिश्मा कपूर, कादर खान, अरुणा ईरानी और शक्ति कपूर, प्रेम चोपड़ा, गुलशन ग्रोवर ने निभाई। आनंद मिलिंद का संगीत और समीर के गीत। इस कामयाब फिल्म में नंदू के किरदार के लिए शक्ति कपूर को खूब पसंद किया गया। 

 

 

 

 

अंदाज अपना अपना (1994)

 

राजकुमार संतोषी की फिल्म "अंदाज अपना अपना" हिन्दी सिनेमा की सफल कॉमेडी फिल्म है। राजकुमार संतोषी और दिलीप शुक्ला ने फिल्म को लिखा। फिल्म में मुख्य भूमिका आमिर खान, सलमान खान, करिश्मा कपूर, रवीना टंडन, परेश रावल और शक्ति कपूर ने निभाई। तुषार भाटिया का संगीत और मजरूह सुल्तानपुरी के गीत। इस कामयाब फिल्म में शक्ति कपूर ने क्राइम मास्टर गोगो का किरदार निभाया और खूब पसंद किए गए। 

 

 

 

गुंडा (1998 )

 

निर्देशक कांति शाह की फिल्म "गुंडा" एक ऐसी फिल्म है, जो अपने विचित्र अंदाज, कथानक, संवाद के लिए जानी जाती है। बशीर बब्बर ने जिस तरह इस फिल्म को लिखा है, वह कल्पना से परे है। आनंद राज आनंद का संगीत। गुंडा में मुख्य भूमिका मिथुन चक्रवर्ती, मुकेश ऋषि, शक्ति कपूर, इशरत अली, मोहन जोशी ने निभाई। फिल्म में शक्ति कपूर ने "चुटिया" का किरदार निभाया, जो याद किया जाता है। 

 

 

TAGS: Shakti Kapoor, Shakti Kapoor birthday, Shakti Kapoor Bollywood films, Bollywood, Hindi cinema, Entertainment Hindi news
OUTLOOK 03 September, 2022
Advertisement