Advertisement
31 August 2022

"शेरशाह" को सर्वश्रेष्ठ फिल्म का फिल्मफेयर पुरस्कार मिला

67वें फिल्मफेयर पुरस्कार 2022 की घोषणा हो गई है। विजेताओं की सूची में देश के तमाम बड़े कलाकारों और फिल्मों को शामिल किया गया है। इन्हीं में"बेस्ट फिल्म " श्रेणी में फिल्म "शेरशाह" को फिल्मफेयर पुरस्कार से सम्मानित किया गया है। 

 

शहीद विक्रम बत्रा के जीवन पर आधारित फिल्म "शेरशाह" को 12 अगस्त 2021 को ओटीटी प्लेटफॉर्म अमेजन प्राइम वीडियो पर रिलीज किया गया था। फिल्म में शहीद कैप्टन विक्रम बत्रा की भूमिका अभिनेता सिद्धार्थ मल्होत्रा ने निभाई थी। फिल्म में मुख्य अभिनेत्री का किरदार कियारा आडवाणी ने निभाया था। फिल्म को कोविड के कारण ओटीटी प्लेटफॉर्म पर रिलीज किया गया था। दर्शकों ने फिल्म को बहुत पसन्द किया था। 

Advertisement

 

 

 

फिल्म "शेरशाह" शहीद कैप्टन विक्रम बत्रा के जीवन पर आधारित फिल्म है। विक्रम बत्रा साल 1999 में पाकिस्तान के साथ हुए कारगिल युद्ध में अदम्य साहस और शौर्य का परिचय देते हुए वीरगति को प्राप्त हुए थे। मातृभूमि पर सर्वोच्च बलिदान के लिए शहीद कैप्टन विक्रम बत्रा को मरणोपरांत परमवीर चक्र से सम्मानित किया गया था। भारत देश में युवाओं के बीच भारतिय सेना में जाने और देशसेवा जज्बा पैदा करने का श्रेय शहीद कैप्टन विक्रम बत्रा को जाता है।

 

 

67वें फिल्मफेयर पुरस्कार समारोह का भव्य आयोजन 30 अगस्त को जियो वर्ल्ड कन्वेंशन सेंटर मुंबई में किया गया था। यहां फिल्मी दुनिया की सभी सितारें पहुंचे थे। इन्हीं सितारों की। मौजूदगी में प्रतिष्ठित फिल्मफेयर पुरस्कारों की घोषणा हुई है। 

 

TAGS: Shershah, shershah won filmfare award for best film, Bollywood, Hindi cinema, Entertainment Hindi news, jio filmfare awards
OUTLOOK 31 August, 2022
Advertisement