Advertisement
15 April 2016

प्रचार के भूखे सिद्धार्थ मल्होत्रा

यूं तो यह कोई बड़ी खबर नहीं है कि सिद्धार्थ मल्होत्रा ने अपनी नई फिल्म की शूटिंग पूरी कर ली है। लेकिन सिद्धार्थ ने कैटरीना और फिल्म के बाकी सदस्यों के साथ एक फोटो इंस्टाग्राम पर अपने प्रशंसकों के साथ साझा किया और यह जानकारी दी।

इसका कारण भी हम बताए दे रहे हैं क्योंकि वह अपने साथी कलाकारों, वरुण धवन और आलिया भट्ट से काफी पिछड़ गए हैं। उन्होंने लिखा,  फिल्म की शूटिंग पूरी हुई। कठोर परिश्रम और सभी मस्ती भरे पलों के लिए शुक्रिया नित्य मेहरा।

बार बार देखो के निर्देशक नित्य मेहरा हैं। नित्य फिल्म लक्ष्य और डान में फरहान अख्तर के सहायक निर्देशक थे।

TAGS: siddharth malhotra, baar baar dekho, सिद्धार्थ मल्होत्रा, बार बार देखो
OUTLOOK 15 April, 2016
Advertisement