Advertisement
01 November 2022

सिद्धार्थ मल्होत्रा की फिल्म थैंक गॉड का निराशाजनक प्रदर्शन जारी

सिद्धार्थ मल्होत्रा की फिल्म थैंक गॉड का निराशाजनक प्रदर्शन जारी

हिन्दी सिनेमा के सफल अभिनेता अजय देवगन और सिद्धार्थ मल्होत्रा की फिल्म थैंक गॉड का निराशाजनक प्रदर्शन जारी है। फिल्म ने सातवें दिन सिर्फ 1.65 करोड़ रुपए का कारोबार किया। इससे पहले फिल्म ने रिलीज होने पर तकरीबन 9 करोड़ रुपए की वर्ल्ड वाइड कलेक्शन की थी। फिल्म की बॉक्स ऑफिस कलेक्शन में, जिस तरह की गिरावट देखी गई है, उस लिहाज से फिल्म फ्लॉप साबित हुई है । इसके साथ ही थैंक गॉड फिल्म रामसेतु से टक्कर में पिछड़ गई है। 

 

फिल्म में अजय देवगन चित्रगुप्त का किरदार निभा रहे हैं, जो प्राणियों के पाप और पुण्य का लेखा जोखा रखते हैं। सिद्धार्थ मल्होत्रा युवक अयान कपूर का किरदार निभा रहे हैं, जो आकस्मिक मृत्यु के कारण यमलोक पहुंचता है और उसकी अजय देवगन यानी चित्रगुप्त से मुलाकात होती है।फिल्म का निर्देशन इंद्रा कुमार ने किया है।

Advertisement

 

भूषण कुमार ने टी सीरीज के बैनर तले फिल्म का निर्माण किया है। थैंक गॉड की कहानी आकाश कौशिक और मधुर शर्मा ने लिखी है। तनिष्क बागची, रोचक कोहली और आनंद राज आनंद का संगीत है। गीत मनोज मुन्तशिर, रश्मि विराग, समीर ने लिखे हैं। फिल्म में अजय देवगन, सिद्धार्थ मल्होत्रा के साथ रकुल प्रीत सिंह मुख्य भूमिका में नजर आईं। 

 

TAGS: Siddharth Malhotra, Siddharth Malhotra film thank god performs poor at Box office, thank god performs poor at Box office, Bollywood, Hindi cinema, Entertainment Hindi films news
OUTLOOK 01 November, 2022
Advertisement