Advertisement
13 April 2023

जब महेंद्र कपूर की हवाई जहाज यात्रा की ख्वाहिश हुई पूरी

जब महेंद्र कपूर की हवाई जहाज यात्रा की ख्वाहिश हुई पूरी

गायक महेंद्र कपूर जब अपनी युवा अवस्था में थे, तब उन्हें हवाई जहाज में सफ़र करने का शौक़ था। वह शिद्दत से चाहते थे कि हवाई जहाज में बैठें। मगर किसी भी तरह उन्हें हवाई जहाज में सफ़र करने का अवसर नहीं मिल रहा था। ख़ैर, महेन्द्र कपूर की यह ख्वाहिश उनके भीतर पलती रही । जब महेन्द्र कपूर की इस ख्वाहिश का पता महान गायक मोहम्मद रफी को चला तो उन्होंने महेंद्र कपूर को अपने पास बुलाया।

उस वक़्त महेंद्र कपूर एक सिंगिंग कॉम्पटीशन में भाग लेने जा रहे थे। मोहम्मद रफी ने महेंद्र कपूर से कहा कि अगर वो सिंगिंग कॉम्पटीशन जीत गए तो वह उन्हें हवाई यात्रा करवाएंगे। इस बात से महेंद्र कपूर का हौसला और जोश बढ़ गया। महेंद्र कपूर ने शानदार गायकी के दम पर सिंगिंग कॉन्टेस्ट जीत लिया।

जब यह खबर मोहम्मद रफी तक पहुंची तो उन्होंने अपनी और महेंद्र कपूर की कोलकाता के लिए फ्लाइट टिकट बुक कराई और उन्हें हवाई जहाज से अपने कोलकाता के शो में ले गए। इस तरह महेन्द्र कपूर का हवाई जहाज में सफ़र करने का ख्वाब पूरा हुआ। 

Advertisement

 

 

TAGS: Singer Mahendra Kapoor intersting life incident, Bollywood, Hindi cinema, Entertainment Hindi films news, Indian movies, art and entertainment, entertainment Hindi films news,
OUTLOOK 13 April, 2023
Advertisement