Advertisement
17 October 2022

स्मिता पाटिल की जयंती के अवसर पर जानें उनकी फिल्मों के बारे में

स्मिता पाटिल की जयंती के अवसर पर जानें उनकी फिल्मों के बारे में

आज हिन्दी सिनेमा की सफल अभिनेत्री स्मिता पाटिल की जयंती है। स्मिता पाटिल का जन्म 17 अक्टूबर सन 1955 को पुणे में हुआ था। स्मिता पाटिल हिन्दी सिनेमा की सबसे काबिल, हुनरमंद अभिनेत्री के रूप में जानी जाती है। स्मिता पाटिल के जन्मदिन के अवसर पर डालते हैं उनकी फिल्मों पर एक नजर। 

 

 

Advertisement

 

 

 

 

अर्थ (1982)

 

फिल्म निर्देशक महेश भट्ट की फिल्म। कहानी और स्क्रिप्ट महेश भट्ट ने लिखी। कैफ़ी आजमी के गीत और जगजीत सिंह का संगीत। मुख्य भूमिका में शबाना आजमी, कुलभूषण खरबंदा, स्मिता पाटिल, राज किरन नजर आए। फिल्म की कहानी महेश भट्ट के निजी जीवन से जुड़ी थी। फिल्म में उनके और परवीन बाबी के संबंधों की झलक दिखती है।

 

 

 

 

 

नमक हलाल ( 1982)

 

निर्देशक प्रकाश मेहरा की फिल्म। बप्पी लहरी का संगीत और गीतकार अंजान के गीत। मुख्य भूमिका में स्मिता पाटिल, अमिताभ बच्चन, शशि कपूर, परवीन बाबी ने निभाई। फिल्म सुपरहिट साबित हुई। 

 

 

 

 

 

 

मिर्च मसाला ( 1987)

 

निर्देशक केतन मेहता की फिल्म। एनएफडीसी के सहयोग से बनी इस फिल्म में मुख्य भूमिका स्मिता पाटिल, नसीरुद्दीन शाह, ओम पुरी, सुरेश ओबेरॉय, दीप्ति नवल ने निभाई। फिल्म को सशक्त अभिनय और मजबूत कथानक के कारण खूब सराहा गया। 

 

 

 

 

बाजार (1982)

 

निर्देशक सागर सरहदी की फिल्म। खय्याम का संगीत। मुख्य भूमिका में स्मिता पाटिल, फारुक शेख, नसीरुद्दीन शाह, सुप्रिया पाठक, भरत कपूर नजर आए। फिल्म को दर्शकों और समीक्षकों ने खूब पसंद किया। 

 

 

 

निशांत (1975)

 

निर्देशक श्याम बेनेगल की फिल्म। विजय तेंदुलकर और सत्यदेव दुबे के संवाद। वनराज भाटिया का संगीत। मुख्य भूमिका में शबाना आजमी, गिरीश कर्नाड, अमरीश पुरी, नसीरुद्दीन शाह, स्मिता पाटिल, अनंत नाग नजर आए। स्त्री यौन शोषण पर बनी सशक्त फिल्म। शबाना आजमी, गिरीश कर्नाड, सत्यदेव दुबे के बेहतरीन अभिनय ने फिल्म को अद्भुत ऊंचाई दी। 

 

 

TAGS: Smita Patil, Smita Patil birth anniversary, Bollywood, Smita Patil Hindi films, Hindi cinema, Entertainment Hindi films news
OUTLOOK 17 October, 2022
Advertisement