Advertisement
19 November 2020

वेब सीरीज 'आश्रम-2' के बाद प्रकाश झा की जमकर हो रही आलोचना, एफआईआर दर्ज; गिरफ्तारी की उठी मांग

ओटीटी प्लेटफॉर्म एमएक्स प्लेयर पर प्रकाश झा द्वारा निर्देशित वेब सीरीज 'आश्रम' रिलीज होते हीं ये विवादों में आ गया। सोशल मीडिया पर प्रकाश झा की जमकर किरकिरी हो रही है। लोग उन्हें भला-बूरा कह रहे हैं। लोगों का मानना है कि इस सीरीज के जरिए हिंदू आस्था, साधु-संतों के खिलाफ षड्यंत्र रचा गया है।

आरोप है कि इसमें सबसे पुराने धर्म संनातन धर्म का अपमान किया गया है। अब निर्देशक प्रकाश झा की गिरफ्तारी की मांग भी उठ रही है।

प्रकाश झा द्वारा निर्देशित आश्रम के विरोध के बीच अब करणी सेना ने कहा है कि इस सीरीज ने सहिष्णुता की सभी सीमाओं को लांघ दिया है। इसके लिए किसी भी सूरत में प्रकाश झा को मांफ नहीं किया जाना चाहिए। 

Advertisement

आश्रम वेब सीरीज का दो सीजन आ चुका है। अब ये सीजन भी आलोचकों के निशाने पर है। बुधवार को तो ट्विटर पर यूजरों ने हैश-टैग शर्म_करो_प्रकाश_झा के साथ उन्हें ट्रोल करना शुरू किया। प्रकाश झा की अधिकतर फिल्म आने से पहले विवादों में घिरी है। ये नई बात नहीं है।

ट्वीटर पर एक भानू साहू नाम के यूजर ने प्रकाश पर निशाना साधते एक पोस्टर  शेयर किया। जिसमें आश्रम को बैन करने की मांग उठ रही है। वो करनी सेना को स्पोर्ट करते नजर आ रहे हैं। वो लिखते हैं, 

अब आप हिंदी आउटलुक अपने मोबाइल पर भी पढ़ सकते हैं। डाउनलोड करें आउटलुक हिंदी एप गूगल प्ले स्टोर या एपल स्टोरसे
TAGS: Social Media, Prakash Jha, web series, Aashram, आश्रम, प्रकाश झा शर्म करो ट्वीटर पर ट्रेंड, सोशल मीडिया
OUTLOOK 19 November, 2020
Advertisement