Advertisement
02 March 2015

स्वाइन फ्लू की चपेट में आई सोनम कपूर की सेहत में सुधार

पीटीआइ

उनतीस वर्षीया अभिनेत्री को सलमान खान अभिनीत प्रेम रतन धन पायो फिल्म की शूटिंग के दौरान स्वाइन फ्लू होने का पता लगा था। उन्हें मुंबई लाया गया, जहां उनका उपचार चल रहा है।

सोनम की प्रवक्ता ने एक बयान में कहा,  सोनम को स्वाइन फ्लू हो गया है, लेकिन उनकी स्थिति नियंत्रण में है। उन्हें मुंबई के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया है और उनकी सेहत में अब तेजी से सुधार हो रहा है। उम्मीद है कि वह जल्द ही काम पर लौट पाएंगी।

हम उनके सभी प्रशंसकों और उनके साथ काम करने वालों का उनके प्यार एवं समर्थन के लिए धन्यवाद करते हैं। निर्देशक सूरज बड़जात्या और अभिनेत्री स्वरा भास्कर को फिल्म के सेट पर मास्क पहने देखा गया है।

TAGS: स्वाइन फ्लू, सोनम कपूर, सलमान खान, प्रेम रतन धन पायो, सूरज बड़जात्या, स्वरा भास्कर
OUTLOOK 02 March, 2015
Advertisement