Advertisement
08 November 2017

फुर्सतिए ट्रोलर्स की नई शिकार सोनम कपूर

इस बार फुर्सतिए ट्रोलर्स की शिकार हुई सोनम

लगता है फुर्सतिए, बेरोजगारों की संख्या भारत में वाकई बढ़ गई है। कोई काम न हो तो खाली बैठे लोग ट्रोल करने वाली जमात में शामिल हो जाते हैं। वह भी बिना सोचे-समझे। ट्रोल करने के लिए सबसे आसान शिकार के रूप में बॉलीवुड की लड़कियां हैं ही। माहिरा खान, दीपिका पादुकोण के बाद इस जमात की नई शिकार सोनम कपूर हैं।

सोनम कपूर को अपने एक फोटो की वजह से सोशल मीडिया में ट्रोल होना पड़ा। ट्रोलर्स वैसे तो हमेशा भद्दे कमेंट करते हैं पर इस बार हद करते हुए सोनम को उनके बॉडी शेप पर बेहूदा बातें सुननी पड़ी।

सोनम, करीना कपूर और स्वरा भास्कर के साथ फुकैत में ‘वीरे दी वेडिंग’ की शूटिंग कर रही हैं। स्वरा ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक वीडियो शेयर किया जिसमें सोनम बिकनी पहने हुए लेटी हैं। इस फोटो पर ट्रोलर्स ने उन्हें ‘फ्लैट’ कहते हुए हंसी उड़ानी शुरू कर दी। साथ ही कई भद्दे कमेंट्स भी इस पर आने लगे। सोनम इस घटना के भी बहुत पहले शरीर की बनावट और संरचना को लेकर एक ब्लॉग पर बहुत पुरजोर ढंग से अपनी बात रख चुकी हैं। उनका कहना था कि स्ट्रेच मार्क्स, वजन या शरीर में किसी भी तरह की कमी का आत्मविश्वास पर असर नहीं पड़ना चाहिए। 

TAGS: sonam kapoor, veere di weding, सोनम कपूर, वीरे दी वेडिंग
OUTLOOK 08 November, 2017
Advertisement