Advertisement
16 January 2016

कैटरीना का पश्मिना फितूर

कैटरीना का पश्मिना फितूर | आकांक्षा

मेजेंटा रंग के ऑफ शोल्डर प्रिंसेस गाउन में सजी कैटरीना कैफ दिल्ली के लोदी रेस्टोरेंट में मीडिया से मुखातिब थीं। उनकी आने वाली फिल्म फितूर का गाना ‘पशमीना...’ लॉन्च होने वाला था।

उनके साथ फिल्म के नायक आदित्य रॉय कपूर और निर्माता अभिषेक कपूर थे। कैटरीना को यह फितूर इतना पसंद है कि वह चाहती है हर व्यक्ति इसे देखे।

भरी सर्दी में ऑफ शोल्डर पहनने पर उन्होंने कहा, ‘आदित्य बहुत हॉट हैं!’ पश्मीना गाने को लेकर अभिषेक कपूर ने बताया यह फिल्म कश्मीर से शुरू हो कर पूरी दुनिया घूमती है। यह प्रेम की कहानी है न कि प्रेम कहानी है।  

TAGS: katrina kaif, aditya roy kapur, tabu, abhishek kapoor, fitor, कैटरीना कैफ, आदित्य रॉय कपूर, तब्बू, अभिषेक कपूर
OUTLOOK 16 January, 2016
Advertisement