Advertisement
27 September 2022

पुण्यतिथि विशेष : जब महेंद्र कपूर की हवाई जहाज यात्रा की ख्वाहिश हुई पूरी

गायक महेंद्र कपूर जब अपनी युवा अवस्था में थे, तब उन्हें हवाई जहाज में सफ़र करने का शौक़ था। वह शिद्दत से चाहते थे कि हवाई जहाज में बैठें। मगर किसी भी तरह उन्हें हवाई जहाज में सफ़र करने का अवसर नहीं मिल रहा था। ख़ैर, महेन्द्र कपूर की यह ख्वाहिश उनके भीतर पलती रही । जब महेन्द्र कपूर की इस ख्वाहिश का पता महान गायक मोहम्मद रफी को चला तो उन्होंने महेंद्र कपूर को अपने पास बुलाया। 

 

उस वक़्त महेंद्र कपूर एक सिंगिंग कॉम्पटीशन में भाग लेने जा रहे थे। मोहम्मद रफी ने महेंद्र कपूर से कहा कि अगर वो सिंगिंग कॉम्पटीशन जीत गए तो वह उन्हें हवाई यात्रा करवाएंगे। इस बात से महेंद्र कपूर का हौसला और जोश बढ़ गया। महेंद्र कपूर ने शानदार गायकी के दम पर सिंगिंग कॉन्टेस्ट जीत लिया।

Advertisement

 

 जब यह खबर मोहम्मद रफी तक पहुंची तो उन्होंने अपनी और महेंद्र कपूर की कोलकाता के लिए फ्लाइट टिकट बुक कराई और उन्हें हवाई जहाज से अपने कोलकाता के शो में ले गए। इस तरह महेन्द्र कपूर का हवाई जहाज में सफ़र करने का ख्वाब पूरा हुआ। 

 

अब आप हिंदी आउटलुक अपने मोबाइल पर भी पढ़ सकते हैं। डाउनलोड करें आउटलुक हिंदी एप गूगल प्ले स्टोर या एपल स्टोरसे
TAGS: Mahendra Kapoor, Bollywood, Mohammed Rafi, Hindi cinema, best singer in Hindi cinema Mohammed Rafi, Mahendra Kapoor and Mohammed Rafi relationship, Entertainment Hindi films news
OUTLOOK 27 September, 2022
Advertisement