Advertisement
31 August 2022

सुभाष घई को लाइफटाइम अचीवमेंट अवॉर्ड से किया गया सम्मानित

सुभाष घई को लाइफटाइम अचीवमेंट अवॉर्ड से किया गया सम्मानित

हिन्दी सिनेमा के मशहूर निर्माता निर्देशक सुभाष घई को 67वें फिल्मफेयर पुरस्कार 2022 में हिन्दी सिनेमा में दिए गए योगदान के लिए लाइफटाइम अचीवमेंट अवॉर्ड से सम्मानित किया गया है। 67वें फिल्मफेयर पुरस्कार समारोह का भव्य आयोजन 30 अगस्त को जियो वर्ल्ड कन्वेंशन सेंटर मुंबई में किया गया था। यहां फिल्मी दुनिया की सभी सितारें पहुंचे थे। इन्हीं सितारों की मौजूदगी में प्रतिष्ठित फिल्मफेयर पुरस्कारों की घोषणा हुई, जिसमें सुभाष घई को लाइफटाइम अचीवमेंट अवॉर्ड दिया गया। 

 

सुभाष घई को उनकी फिल्म "परदेस", "ताल", "कर्मा", "सौदागर", "विधाता" के लिए जाना जाता है। सुभाष घई की फिल्मों का संगीत बेहतरीन होता है। सुभाष घई की फिल्में हिन्दी भाषी दर्शकों की कहानी कहती हैं। यही कारण है कि सुभाष घई की फिल्मों को देशभर में प्यार मिला है। सुभाष घई ने अभिनय की ट्रेनिंग ली मगर उनकी पहचान बतौर निर्देशक स्थापित हुई। अक्सर सुभाष घई अपनी फिल्मों के एक सीन में नजर आ जाते हैं। 

Advertisement

 

सिनेमाई दुनिया में कामयाबी हासिल करने के बाद सुभाष घई ने ओटीटी प्लेटफॉर्म पर भी कदम रखा है। उन्होंने ओटीटी प्लेटफॉर्म ज़ी 5 के लिए "36 फार्म हाउस" नामक फिल्म बनाई है। इस फिल्म में विजय राज, संजय मिश्रा, अनमोल पराशर ने मुख्य भूमिका निभाई थी। फिल्म को दर्शकों ने पसंद किया था। 

 

TAGS: Subhash Ghai, Subhash Ghai conferred with Lifetime Achievement award, filmfare awards 2022, Bollywood, Hindi cinema, Entertainment Hindi news
OUTLOOK 31 August, 2022
Advertisement