Advertisement
05 December 2015

चाइना की सुपर गर्ल सनी लियोन

मीका सिंह और कनिका कपूर के नए वीडियो, सुपर गर्ल फ्रॉम चायना को सैकड़ों बार देखा जा चुका है। यह थिएटरों में भी दिखाया जा रहा है। टी सीरिज के इस वीडियो के इस गाने के लिए शब्द शब्बीर अहमद ने लिखे हैं और इसका संगीत कनिका कपूर ने दिया है। भूषण कुमार ने प्रोड्यूसर हैं और अहमद खान निर्देशक। 

तो इस चाइना की सुपर गर्ल में खास क्या है। एक छोटी कहानी है जिसमें एक गीक (दिन रात कंप्यूटर पर काम करने वाले) लड़के के लिए दोस्त चाइनिज सुपरगर्ल गिफ्ट करते हैं और यह सुपर गर्ल है सनी लियोन।   

सनी लियोन का हॉट अवतार ही इस वीडियो की जान है। आवाज मीका और कनिका की और जलवे सनी के यूट्यूब पर यह सिंगल वीडियो खूब देखा जा रहा है। एक पहेली लीला वाली सनी की पहेलियां इससे और उलझ गई हैं। यानी लोग समझ ही नहीं पा रहे हैं कि मैडम लियोनी की रेंज आखिर कहां तक है। 

Advertisement

 

अब आप हिंदी आउटलुक अपने मोबाइल पर भी पढ़ सकते हैं। डाउनलोड करें आउटलुक हिंदी एप गूगल प्ले स्टोर या एपल स्टोरसे
TAGS: sunny leone, mika singh, kanika kapoor, bhushan kumar, shabbir ahmed, ahmed khan, super girl from china, सनी लियोन, मीका सिंह, कनिका कपूर, भूषण कुमार, शब्बीर अहमद, अहमद खान, सुपर गर्ल फ्रॉम चाइना
OUTLOOK 05 December, 2015
Advertisement