Advertisement
28 November 2015

प्रियंका की छवि से चमकेगी ‘गंगाजल’

प्रियंका की छवि से चमकेगी ‘गंगाजल’

गंगाजल में इस बार प्रियंका चोपड़ा अलग ही रंग में दिखाई देंगी। एक पुलिस अधिकारी की भूमिका में वह दमदार दिखने की पूरी कोशिश में हैं। इसी छवि से मिलती-जुलते किरदार को वह अमेरिकी टीवी धारावाहिक क्वांटिको में भी निभा रही हैं। इस धारावाहिक में भी उनकी मुख्य भूमिका है।

निर्देशक प्रकाश झा को भी लगता है कि यह ख्याती उनकी फिल्म गंगाजल को फायदा पहुंचाएगी। झा ने कहा कि प्रियंका बेहतरीन हैं और उन्होंने जबरदस्त अंतरराष्ट्रीय ख्याति हासिल कर ली है। झा को पूरी उम्मीद है कि गंगाजल में अजय देवगन के एक पुलिस अधिकारी के बजाय एक महिला पुलिस अधिकारी की मुख्य भूमिका को दर्शक पसंद करेंगे।

एजेंसी इनपुट

TAGS: gangajal, priyanka chopra, prakash jha, गंगाजल, प्रियंका चोपड़ा, प्रकाश झा
OUTLOOK 28 November, 2015
Advertisement