Advertisement
17 November 2015

सुशांत का धोनी अवतार

सबसे सफल कप्तान के रूप में महेन्द्र सिंह धोनी का नाम जाना जाता है। जल्द ही उनके जीवन पर एक फिल्म आने वाली है। फिल्म अगले साल प्रदर्शित होगी। उनका जीवन परदे पर उतारने के लिए सुशांत सिंह राजपूत दिन रात मेहनत कर रहे हैं।

धोनी के जीवन पर बनने वाली फिल्म अगले साल रीलिज होगी। मगर सुशांत का यह धोनी लुक अभी से चर्चा में आ गया है। इस फिल्म के लिए सुशांत ने बाल भी लंबे किए हैं। कैप्टन कूल को पूरी विश्वसनीयता से परदे पर दिखाने के लिए सुशांत ने खास तौर पर वर्क आउट किया है और वह क्रिकेट की बारीकियां भी सीख रहे हैं। 

TAGS: sushant rajput, m s dhoni, सुशांत राजपूत, एम एस धोनी
OUTLOOK 17 November, 2015
Advertisement