Advertisement
29 July 2020

सुशांत सुसाइड केस: सुप्रीम कोर्ट पहुंची रिया चक्रवर्ती, मामले को मुंबई ट्रांसफर करने की मांग

बॉलीवुड अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की मौत के मामले में उनकी गर्लफ्रेंड और अभिनेत्री रिया चक्रवर्ती सवालों के घेरे में है। इस बीच रिया चक्रवर्ती ने सुप्रीम कोर्ट में एक अर्जी दी है, जिसमें उन्होंने बिहार में दर्ज एफआईआर की जांच मुंबई स्थानांतरित करने की मांग की है। यह जानकारी अभिनेत्री के वकील सतीश मानशिंदे ने दी। बता दें कि सुशांत सिंह राजपूत के पिता केके सिंह ने रिया चक्रवर्ती और उनके परिवार के खिलाफ पटना के राजीव नगर थाना में एफआईआर दर्ज कराई है। लिहाजा अब बिहार पुलिस मामले की जांच करने के लिए मुंबई पहंची है।

अभिनेत्री रिया चक्रवर्ती के वकील सतीश माणेशिंदे ने कहा कि उनकी मुवक्किल ने पटना में सुशांत सिंह राजपूत के पिता द्वारा दर्ज करायी गयी प्राथमिकी पर बिहार पुलिस की जांच पर रोक लगाने का भी अनुरोध किया है।

याचिका में कहा गया है कि बिहार में दर्ज एफआईआर की जांच मुंबई ट्रांसफर की जाए जहां इस मामले में पहले से ही जांच चल रही है। एक मामले की जांच दो जगहों की पुलिस नहीं कर सकती। मानशिंदे ने बताया कि जब पहले से ही जांच मुंबई में चल रही है और इसकी पूरी जानकारी लोगों को है तो ऐसे में बिहार में इसी मामले में एक ही घटना पर मामला दर्ज करना गैरकानूनी है और सुप्रीम कोर्ट के पुरानेनिर्णयों की अनदेखी है। सुप्रीम कोर्ट के कई फैसले हैं जिनमें एक ही मामले में कई राज्यों मे दर्ज एफआईआर को सबसे पहले जांच शुरू करने वाले राज्य की पुलिस को स्थानांतरित किया है।

Advertisement

बता दें कि 14 जून 2020 को सुशांत सिंह राजपूत अपने बांद्रा स्थित घर पर मृत पाए गए थे। उन्होंने अपने घर में पंखे से फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी। हालांकि, पुल‍िस को उनके पास कोई सुसाइड नोट नहीं मिला था। वहीं इस मामले में मुंबई पुलिस की जांच जारी है।

 

अब आप हिंदी आउटलुक अपने मोबाइल पर भी पढ़ सकते हैं। डाउनलोड करें आउटलुक हिंदी एप गूगल प्ले स्टोर या एपल स्टोरसे
TAGS: Rhea Chakraborty, सुशांत सुसाइड केस:, सुप्रीम कोर्ट, रिया चक्रवर्ती, मुंबई पुलिस, बिहार पुलिस, Sushant Singh case, Supreme court, bihar Police, Mumbai police
OUTLOOK 29 July, 2020
Advertisement