Advertisement
26 March 2021

सुशांत सिंह राजपूत की बहन को सुप्रीम कोर्ट से झटका, एफआईआर रद्द करने से अदालत का इनकार

file photo

अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की बहन प्रियंका सिंह ने रिया चक्रवर्ती की शिकायत पर एफआईआर को चुनौती देने के लिए सुप्रीम कोर्ट का रुख किया था, लेकिन सुनवाई के बाद सुप्रीम कोर्ट ने एफआईआर रद्द करने से इनकार कर दिया है। 

रिया चक्रवर्ती की शिकायतों के आधार पर सुशांत की बहनों पर एनडीपीएस अधिनियम का उल्लंघन (नार्कोटिक ड्रग्स एंड साइकोट्रॉपिक सब्सटेंस) करने का आरोप लगाया गया था। 

उच्च न्यायालय ने एक आदेश जारी किया था कि सुशांत सिंह राजपूत के साथ व्हाट्सएप पर दवा के पर्चे शेयर करने वाली प्रियंका सिंह के खिलाफ सीबीआई जांच जारी रहेगी। जिसे उसने चुनौती दी है।

Advertisement

बता दें कि रिया चक्रवर्ती द्वारा सुशांत की बहनों पर प्रेस्क्रिप्शन बदल कर सुशांत को गलत दवा देने का आरोप लगाया था। इस मामले में बॉम्बे हाईकोर्ट ने एक बहन मीतू को राहत दी थी, लेकिन प्रियंका का केस रद्द करने से मना कर दिया था। जिसके कारण प्रियंका रिया की एफआईआर के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट पहुंची थी। 

अब आप हिंदी आउटलुक अपने मोबाइल पर भी पढ़ सकते हैं। डाउनलोड करें आउटलुक हिंदी एप गूगल प्ले स्टोर या एपल स्टोरसे
TAGS: सुशांत सिंह राजपूत केस, रिया चक्रवर्ती मामला, सुशांत सिंह की बहनों पर आरोप, सुशांत की बहन प्रियंका सिंह, Sushant Singh Rajput case, Riya Chakraborty case, Sushant Singh's sisters accused, Sushant's sister Priyanka Singh
OUTLOOK 26 March, 2021
Advertisement