Advertisement
14 April 2022

फैंस का इंतजार खत्मः एक-दूजे के हुए आलिया भट्ट-रणबीर कपूर, मुंबई में लिए सात फेरे

ANI

फैंस को जिसका बेसब्री से इंतजार था गुरुवार को वो पूरा हो गया है। बॉलीवुड सितारे रणबीर से सात फेरे लेने के बाद अब आलिया मिसेज कपूर बन गई हैं।  आलिया और रणबीर ने वास्तु में सात फेरे लिए। शादी में करीना कपूर, करिश्मा कपूर, पूजा भट्ट, आकाश अम्बानी से लेकर कई सेलेब्स ने शिरकत की। इसके साथ ही शादी के दौरान ऋषि कपूर को भी श्रद्धांजलि दी गई थी।

आलिया और रणबीर की शादी में चार पंडित द्वारा कराई गई। आलिया भट्ट को अपनी बेटी मानने वाले करण जौहर ने फेरों के बंधन की एक गांठ को बांधी। शादी में भले ही दिवंगत अभिनेता ऋषि कपूर शारीरिक रूप से अपनी मौजूदगी दर्ज नहीं करा पाए, लेकिन शादी के दौरान उनकी तस्वीर को खास स्थान पर रखा गया था। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक इस फोटो को फूलों से सजाया गया था।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक आलिया भट्ट और रणबीर कपूर अपनी शादी का रिसेप्शन अब नहीं कर रहे हैं। कोरियोग्राफर राजेंद्र सिंह उर्फ मास्टरजी द्वारा मीडिया को दिए बयान के मुताबिक शादी में कपूर और भट्ट परिवार का कोई भी सदस्य शादी में परफॉर्म नहीं करेगा।

Advertisement

बता दें आलिया और रणबीर की शादी की रस्में 13 अप्रैल को शुरू हो गई थीं। मेहंदी फंक्शन में सेलेब्स के पहुंचने की तस्वीरें सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुई। आलिया और रणबीर की शादी की तारीख बीती रात ही उनकी मां नीतू कपूर ने कंफर्म की थी।

अब आप हिंदी आउटलुक अपने मोबाइल पर भी पढ़ सकते हैं। डाउनलोड करें आउटलुक हिंदी एप गूगल प्ले स्टोर या एपल स्टोरसे
OUTLOOK 14 April, 2022
Advertisement