Advertisement
07 April 2016

टाइगर श्रॉफ के मुरीद कमांडो ट्रेनर

फिल्म बागी में एक्शन सीन के लिए टाइगर को प्रशिक्षण देने वाले भारद्वाज टाइगर श्रॉफ से बहुत खुश हैं। यह भारद्वाज की पहली फिल्म है। बागी के एक्शन के ट्रेलर देख कर दर्शक अभी से अभिभूत हैं।

भारद्वाज ने टाइगर के बारे में कहा, वह अब मेरे परिवार के सदस्य की तरह है। मुझे उनमें सबसे अच्छी बात उनकी ईमानदारी लगती है। नई पीढ़ी में वह सबसे अच्छे अभिनेता हैं। फिल्म में टाइगर ने मार्शल आर्ट के एक प्रकार कलारीपयट्टू सीखा है।

एजेंसी इनपुट

TAGS: tiger shroff, baaghi, टाइगर श्रॉफ, बागी
OUTLOOK 07 April, 2016
Advertisement