Advertisement
06 December 2017

ऐसे ट्रोल हुई छह साल की आराध्या, अभिषेक ने दिया जवाब

सोशल मीडिया संपर्क और सूचनाओं के आदान-प्रदान का बहुत अच्छा साधन हैं। लेकिन ट्रोलर जमात ने इसे निजी जिंदगी में झांकने, आरोप लगाने का जरिया बना लिया है। ट्रोलर सेलेब्रिटीस के छोटे बच्चों को भी ट्रोल करने से बाज नहीं आते। हाल ही में इस जमात ने ऐश्वर्या राय और अभिषेक बच्चन की छह साल की बेटी आराध्या को भी ट्रोल करने की कोशिश की।

विदेश में रहने वाली शैरिन पेटदिन ने अभिषेक बच्चन को लिखा, ‘क्या आपकी बच्ची स्कूल नहीं जाती। ऐसा कौना सा स्कूल है जो बच्चे को मां के साथ्‍ा या दूसरी ट्रिप पर जाने की इजाजत देता है। या आप बिना दिमाग की सुंदरता की ओर जा रहे हैं। उसका बचपन सामान्य नहीं है वह हमेशा घमंडी मां के साथ हाथ में हाथ डालकर दिखाई देती है।’

अभिषेक बच्चन ने जवाब में लिखा, ‘मैडम जहां तक मुझे पता है वीकएंड में स्कूल बंद रहते हैं। आपको अपने ट्विट में स्पेलिंग पर ध्यान देने की जरूरत है।’

Advertisement

बाद में शैरिन ने कहा कि जवाब देने के लिए धन्यवाद और वह भारत से नहीं हैं इसलिए उन्हें पता नहीं है कि भारत में वीकएंड पर स्कूल बंद रहते हैं। कुछ स्पेलिंग पर ध्यान देने की जरूरत है। वैसे बहुत से लोग ऐसा सोचते होंगे पर कहने की हिम्मत नहीं है। आप लोग उसकी सामान्य बच्चे की तरह तस्वीर पोस्ट करेंगे न कि हमेशा अपनी मां की बांहों में रहनी वाली बच्ची के तौर पर।

जवाब देकर अभिषेक ने जता दिया कि कोई भी इतनी आसानी से ऐश्वर्या या आराध्या को ट्रोल नहीं कर सकता है। अभिषेक कई बार पहले भी सार्वजनिक तौर पर कह चुके हैं कि ऐश्वर्या सुपर मॉम हैं। वह आराध्या का हर काम खुद करती हैं। कई बार अभिषेक ने ऐश्वर्या का बचाव किया है। वह मानते हैं कि ऐश्वर्या ने बच्ची के लिए अपने कॅरिअर से भी कई बार समझौता किया है। 

TAGS: aradhya, abhishek bachchan, aishwarya rai, आराध्यास अभिषेक बच्चन, ऐश्वर्या राय
OUTLOOK 06 December, 2017
Advertisement