Advertisement
04 February 2023

अभिनेत्री उर्मिला मातोंडकर के जन्मदिन पर जानें उनकी फिल्मों के बारे में

अभिनेत्री उर्मिला मातोंडकर के जन्मदिन पर जानें उनकी फिल्मों के बारे में

आज हिन्दी सिनेमा की सफल अभिनेत्री उर्मिला मातोंडकर का जन्मदिन है। उर्मिला का जन्म 4 फरवरी सन 1974 को हुआ था। उर्मिला के जन्मदिन के अवसर पर डालते हैं उनकी फिल्मों पर एक नजर। 

 

Advertisement

रंगीला (1995)

 

निर्देशक राम गोपाल वर्मा की फिल्म। फिल्म में मुख्य भूमिका आमिर खान, उर्मिला मातोंडकर और जैकी श्रॉफ ने निभाई। ए आर रहमान का संगीत और गीतकार मेहबूब के गीत। फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर सफलता हासिल की। 

 

 

 

जुदाई (1997)

 

निर्देशक राज कंवर की फिल्म। फिल्म में मुख्य भूमिका अनिल कपूर, उर्मिला मातोंडकर और श्रीदेवी ने निभाई। नदीम श्रवण का संगीत और समीर के गीत। फिल्म सफल साबित हुई। 

 

 

सत्या (1998)

 

निर्देशक राम गोपाल वर्मा की फिल्म। फिल्म में मुख्य भूमिका मनोज बाजपेई, उर्मिला मातोंडकर, जे डी चक्रवर्ती, परेश रावल ने निभाई। विशाल भारद्वाज का संगीत और गुलजार के गीत। फिल्म सुपरहिट साबित हुई। 

 

चमत्कार (1992)

 

निर्देशक राजीव मेहरा की फिल्म। फिल्म में मुख्य भूमिका शाहरुख़ ख़ान, उर्मिला मातोंडकर, नसीरुद्दीन शाह, शम्मी कपूर ने निभाई। अनु मलिक का संगीत और आनंद बख्शी के गीत। फिल्म बॉक्स ऑफिस पर सफल रही। 

TAGS: Urmila matondkar, Urmila matondkar birthday, Bollywood, Hindi cinema, Urmila matondkar important Bollywood Hindi films, Shahrukh Khan, Naseeruddin shah, ramgopal Verma, Entertainment Hindi films news
OUTLOOK 04 February, 2023
Advertisement